Bhagwant Mann News 24 Interview : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 15 अप्रैल को जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। तिहाड़ में केजरीवाल से कैसी मुलाकात हुई? इसे लेकर सीएम भगंवत मान ने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत की।
आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मौजूदा सीएम हैं और मैं भी मौजूदा सीएम हूं। वे (केजरीवाल) आरोपी हैं, दोषी नहीं हैं। हम दोनों के बीच में शीशा लगा हुआ था, दोनों तरफ जाली लगी हुई थी। दोनों के बीच इंटरकॉम (फोन) से बातचीत हुई।
यह भी पढ़ें :‘चाचा ने कहा था कि भाजपा से बात करो’, अजित पवार का बड़ा दावा
तुम करो तो चंदा, हम करें तो धंधा : मान
भगवंत मान ने बताया कि जेल में ऐसी व्यवस्था की गई थी, जैसे किसी बड़े अपराधी से मिलने के लिए गए थे। अभी सिर्फ आरोप लगाया गया है। जिसकी शिकायत पर अरविंद केजरीवाल को पकड़ा गया है, उसने भाजपा को 55 करोड़ रुपये का इलेक्टोरल बॉन्ड दिया है। हमारे नेताओं के मामले में कोई सबूत भी नहीं है। ये वही बात हुई- तुम करो तो चंदा, हम करें तो धंधा।
यह भी पढ़ें : यूपी बोर्ड रिजल्ट से नहीं हैं खुश तो ऐसे बढ़वाएं नंबर, दो सब्जेक्ट में फेल छात्र भी हो सकते हैं पास
कमरे में केजरीवाल से मुलाकात करा सकते थे जेलर
पंजाब सीएम ने कहा कि जब पी चिदंबरम और डीके शिवकुमार से सोनिया गांधी जेल में मिलने जाती थीं तब जेलर के कमरे में आमने-सामने बैठकर बात होती थी। जब चौटाला से प्रकाश सिंह बादल मिलने जाते थे तब भी वन टू वन बात होती थी। उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल मैनुअल में लिखा हुआ है कि जेलर अच्छे व्यवहार वाले कैदी से कमरे में मिला सकते हैं।
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 mins agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
31 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
59 mins agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
1 hr agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
2 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
6 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines