Best Friends Video Viral: दोस्ती का रिश्ता सबसे खूबसूरत और दिल का रिश्ता होता है। पारिवारिक रिश्ते इंसान को भगवान की देन हैं, लेकिन इस रिश्ते को इंसान खुद बनाता है। आज तक दुनिया में दोस्ती के रिश्ते की कई मिसाल देखी होंगी, ऐसी एक मिसाल मध्य प्रदेश में देखने को मिली। 2 दोस्तों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को देखकर और दोनों दोस्तों की कहानी सुनकर आंखें भर आएंगी।
बात 14 साल पुरानी है। नौकरी के लिए संघर्ष करने भोपाल आए शख्स की सब्जी वाले ने मुश्किल वक्त में मदद की और जब वही शख्स अपने मकसद में कामयाब हो गया, वह DSP बन गया तो वह अपने दोस्त को तलाशता हुआ उस तक पहुंचा। खुद से उसकी पहचान कराई और गले लगाकर आभार जताया। दोनों की मुलाकात के इन्हीं पलों का वीडियो वायरल हुआ है। आइए वीडियो देखें और जानें उनकी दोस्ती का खूबसूरत किस्सा…
दोनों ने एक दूसरे को ऐसे पहचाना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के भोपाल में तैनात डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट (DSP) संतोष पटेल शनिवार को अपने 14 साल पुराने दोस्त सब्जी बेचने वाले सलमान खान से मिले। सलमान को जब संतोष ने आवाज लगाई तो पुलिस की गाड़ी देखकर वह घबरा गया। उसने संतोष को सैल्यूट किया और पूछा कि साहब क्या हुआ? लेकिन जब संतोष ने उसे कहा कि मुझे पहचाना तो सलमान ने जवाब दिया कि हां आप अफसर हैं और अकसर सब्जी खरीदने आते थे।
इस पर संतोष ने सलमान को 14 साल पुरानी बात याद दिलाई और फिर संतोष ने सलमान को गले लगा लिया। सलमान ने भी संतोष को होंठ के पास निशान से पहचाना। इस मुलाकात के दौरान दोनों भावुक हो गए थे। संतोष के साथ आए पुलिस कर्मी और मौजूद लोग भी यह मिलन देखकर सभी भावुक हो गए। वीडियो बनाने वाले को संतोष ने दोस्ती का किस्सा भी बताया और कहा कि उन्हें अपने दोस्त पर गर्व है। संतोष ने बताया कि वे सलमान से सब्जी खरीदते थे, लेकिन उन्हें वह अपना लगता था। उसके बारे में उसी से जानने के बाद संतोष को यकीन हुआ कि वह उनका दोस्त सलमान ही है।
यह भी पढ़ें:Video: निकाह कर मामा को बनाया शौहर; पाकिस्तानी लड़की के वीडियो ने मचाई खलबली
कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संतोष पटेल ने बताया कि जो मुश्किल वक्त में साथ दो, वही सच्चा दोस्त है। बात 2009-10 की है। वह पन्ना के देवगांव से निकलकर भोपाल मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तैयारी करने आया था। पिता शिल्पकार थे, परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी। बड़ी बहन की छोटी उम्र में शादी हो गई थी, जबकि वह पढ़ना चाहती थी। पिता से परमिशन लेकर भोपाल आ गया। इंजीनियरिंग कोर्स कर रहा था, साथ-साथ एग्जाम की तैयारी तो पॉकेट मनी रहने-खाने में खत्म हो जाती थी।
पैसा बचाने के लिए लैंप के नीचे पढ़ता था। अकसर खाने के लिए पैसे नहीं बचते थे तो छोटे-मोटे काम करता था। उन्हीं दिनों सलमान खान से दोस्ती हुई। एक दिन खाने के लिए पैसे नहीं थे तो मैंने सलमान से कहा कि सब्जी दे दो तो वह पैसे एक-दो दिन में देगा, लेकिन सलमान ने उसे बैंगन और टमाटर दिए और पैसे भी नहीं लिए। आज अपने 120 मेंबर्स वाले परिवार में पहला ग्रेजुएट हूं, पहला पुलिस अफसर हूं। ग्वालियर के बेहट डिवीजन में बतौर DSP तैनात हूं। जिस दिन से DSP बना हूं, उसी दिन से सलमान को तलाश रहा था, आज तलाश पूरी हुई।
यह भी पढ़ें:BJP नेता और बेटे की पिटाई का वीडियो वायरल, श्रावस्ती में पुलिसकर्मी ने जानें क्यों पीटा सरेआम?
संबंधित खबरें
बेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
3 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
1 hr ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
3 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
3 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
4 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
4 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
5 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines