Who Is Benjamin Basumatary : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो गया है। इलेक्शन में धनबल और पैसों को रोकने के लिए चुनाव आयोग भी प्रतिबद्ध है। इस बीच 500 के नोटों की गड्डियों पर लेटे हुए एक असम नेता की तस्वीर वायरल हुई है। आइए जानते हैं कि कौन हैं बेंजामिन बासुमतारी?
यह भी पढे़ं : BJP को पंजाब में दूसरे दिन दूसरी ‘संजीवनी’, सुशील कुमार रिंकू कौन? जो पार्टी में शामिल
UPPL से क्या है संबंध
बेंजामिन बासुमतारी की 500 के नोटों की गड्डियों पर सोते हुए तस्वीर वायरल हो रही है। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स यूपीपीएल के साथ-साथ भाजपा पर भी निशाना साध रहे हैं। नोटों की गड्डियों पर सोये हुए व्यक्ति का नाम बेंजामिन बासुमतारी है, जिनका कनेक्शन यूपीपीएल से है। हालांकि, यूपीपीएल ने बयान जारी कर कहा कि अब पार्टी का बेंजामिन बासुमतारी से कोई संबंध नहीं है। पार्टी ने जनवरी में उन्हें सस्पेंड कर दिया था। वे असम के भैरगुरी में ग्राम परिषद विकास समिति (VCDC) के अध्यक्ष भी थे। पार्टी ने कहा कि उन्हें फरवरी में वीसीडीसी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।
बेंजामिन बासुमतारी पर क्या है आरोप
बेंजामिन बासुमतारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और ग्रामीण रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों से रिश्वत ली थी। इस मामले में वे आरोपी है। उनकी नोटों वाली तस्वीर वायरल होने से लोकसभा चुनाव में यूपीपीएल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
जानें क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में बेंजामिन बासुमतारी 500 के नोटों के ढेर पर सोए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उसके शरीर के ऊपर भी 500-500 रुपये के नोट रखे हुए हैं। असम में भाजपा की सहयोगी पार्टी यूपीपीएल है। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के बीच गठबंधन हो गया है। दोनों पार्टियां एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। यूपीपीएल सिर्फ एक सीट कोकराझार पर उम्मीदवार उतारेगी।
यह भी पढ़ें : हिंजिली से चुनाव लड़ेंगे नवीन पटनायक, BJD ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
प्रशांत भूषण ने केंद्र पर साधा निशाना
सामाजिक कार्यकर्ता और वकील प्रशांत भूषण ने बेंजामिन बासुमतारी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का संकल्प लिया है। असम में इसकी सहयोगी पार्टी यूपीपीएल के एक सदस्य को 500 रुपये के नोटों के ढेर पर सोते हुए पकड़ा गया। अच्छे दिन आ गए हैं तो नींद भी अच्छी आएगी।
संबंधित खबरें
इंस्टाग्राम के बाद X पर सोनिया गांधी ने लिखी पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद, 4 लोगों को करती हैं फॉलो
7 mins agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
1 hr agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
1 hr agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 hr agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
5 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines