Bengaluru Building Collapses : बेंगलुरु से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। भारी बारिश की वजह से एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई, जिसके मलबे में दबने से 3 मजदूरों की जान चली गई, जबकि अब भी कई लोग फंसे हुए हैं। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम की ओर से घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन की टीम मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है।
यह घटना बेंगलुरु के हेनूर इलाके में मंगलवार को हुई, जहां एक बिल्डिंग का निर्माण हो रहा था। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से यह निर्माणाधीन इमारत गिर गई। बिल्डिंग के मलबे में कई मजबूर फंस गए। रेस्क्यू टीम ने मलबे से तीन लोगों के शव को बरामद करने की पुष्टि की है। हालांकि, मलबे में फंसे अन्य मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढे़ं : कैब बुक करने वाले सावधान! कंपनियां हायर नहीं करती ड्राइवर, यौन उत्पीड़न मामले में OLA का जवाब
मलबे में अब भी 14 मजदूर फंसे
इस हादसे को लेकर एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत के मलबे में अब भी 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है और अन्य एजेंसियों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पूरी इमारत ढह गई, जिसके बाद लोग उसके नीचे फंस गए। अग्निशमन और आपातकालीन विभाग की दो वैन को बचाव कार्य में लगाया गया है।
यह भी पढे़ं : ‘मैं नहीं मारता तो वो मेरे टुकड़े कर देती’; महालक्ष्मी मर्डर केस में आरोपी के रौंगटे खड़े करने वाले खुलासे
राहत-बचाव कार्यों में जुटीं NDRF-SDRF की टीमें
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। क्रेन की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे कर्मचारी मलबे में दबे मजबूरों को ढूंढकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
9 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
12 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
12 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
15 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
17 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
17 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
18 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
20 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
20 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines