Karnataka Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बदमाशों ने एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर ब्लैकमेल किया। बाद में हेब्बल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। ठगों ने 39 वर्षीय शख्स को डरा-धमकाकर 11.8 करोड़ रुपये ठग लिए। एक महीने पहले ठगी की शुरुआत हुई। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक 25 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच आरोपियों ने पैसे वसूले। बदमाशों ने उनको टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑफ इंडिया (TRAI) अधिकारी बनकर फोन किया। इस दौरान उनको आधार कार्ड-सिम का फर्जी इस्तेमाल होने की बात कहकर डराया गया।
ये भी पढ़ेंःBJP सांसद पीपी चौधरी कौन? जो ‘एक देश एक चुनाव’ पर बनी JPC कमेटी का नेतृत्व करेंगे
सबसे पहले 11 नवंबर को कॉल आई। इंजीनियर को फर्जी टीआरएआई अधिकारी ने सुबह करीब 10.30 बजे 8791120931 नंबर से फोन किया। कॉलर ने कहा कि आपके नाम से खरीदे गए सिम से लोगों को धमकियां दी जा रही हैं। अवैध तौर पर विज्ञापन भी पब्लिश किए जा रहे हैं। आधार कार्ड से सिम खरीदा गया है। वे लोग सिम ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। इस बाबत मुंबई के कोलाबा साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। इसके बाद फर्जी पुलिस अधिकारी ने कॉल की। मोबाइल नंबर 7420928275 से संपर्क कर कहा कि आपके आधार के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के लिए बैंक खाता खोला गया है।
ये भी पढ़ेंः कुवैत में मिनी हिंदुस्तान दिख रहा… कम्यूनिटी प्रोग्राम में बोले PM मोदी
किसी को इस बारे में जानकारी न दें। कुछ बड़े लोगों ने यह सब किया है। ये लोग जेल में हैं, अगर मामले में तुमने सहयोग नहीं किया तो गिरफ्तार कर लेंगे। इसके बाद तीसरी कॉल करके स्काइप ऐप डाउनलोड करवाई गई। वीडियो कॉल करके शख्स ने उनको मुंबई पुलिस का अधिकारी होने की बात कही। इसके बाद एक व्यवसायी नरेश गोयल का जिक्र किया। कॉलर ने उनसे कहा कि केनरा बैंक में उसके नाम का इस्तेमाल कर 6 करोड़ का खाता खोला गया है।
गिरफ्तारी के डर से ट्रांसफर किए पैसे
25 नवंबर को फिर कॉल की और कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट ने उसके खिलाफ संज्ञान लिया है। इसके बाद उससे करोड़ों रुपये ट्रांसफर करवाए गए। ठगों ने कहा कि आरबीआई के निर्देशों पर बैंक अकाउंट को वेरिफाई किया जा रहा है। गिरफ्तारी के डर से उसने एक खाते में 75 लाख और दूसरे में 3.41 करोड़ ट्रांसफर कर दिए। इस तरह आरोपी 12 दिसंबर तक उनसे 11.8 करोड़ की ठगी कर चुके हैं। जब ठगों ने और पैसे मांगे तो ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर HC में सुनवाई
13 mins agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
32 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
1 hr agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
4 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines