हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बेंगलुरु में जमकर बवाल, सड़क पर उतरे लोग; हिरासत में लिए गए तेजस्वी सूर्या

Bengaluru Shopkeeper Assault Case: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कर्नाटक की सिद्दरमैया सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Bengaluru Shopkeeper Assault Case: विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने हिरासत में लिया

Bengaluru Shopkeeper Assault Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जमकर बवाल हो गया है। यहां के सिद्दन्ना लेआउट में अजान के समय हनुमान चालीसा बजाने को लेकर कुछ युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी, जिसके बाद लोग सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

सिद्दन्ना लेआउट में लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। वह लोगों को समझाकर मामला शांत करने के प्रयास में लगी हुई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस की बहस भी हुई।

तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने हिरासत में लिया

तेजस्वी सूर्या भी मंगलवार को विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए सिद्दन्ना लेआउट पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान तेजस्वी अपने सांसदों से ‘सब चले जाओ’ कहते हुए भी नजर आए।

यह भी पढ़ें: जब मेघालय की जनता ने ‘ह‍िटलर’ को द‍िला दी जीत, चुनाव आयोग भी रह गया हैरान

तेजस्वी सूर्या ने की जांच की मांग

तेजस्वी सूर्या ने बेंगुलरु के सिटी कमिश्नर से निष्पक्ष और पेशेवर तरीके से मामले की जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ईमानदार और मेहनती दुकानदार के साथ हनुमान चालीसा बजाना बंद करने से मना करने पर मारपीट की गई। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

https://twitter.com/bykarthikreddy/status/1769749305777082556

सिद्दरमैया सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी सूर्या

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने सिद्दरमैया सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं सीएम और डिप्टी सीएम से पूछना चाहता हूं कि आप बिल्डिंग ब्रांड बेंगलुरू की बात करते हैं, लेकिन ऐसी कानून व्यवस्था में आप यह कैसे कर पाएंगे। कल मुकेश के साथ जो हुआ, वह शहर में कहीं भी शांति से, बिना किसी उकसावे के ईमानदारी से अपने काम पर जाने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकता है।

आखिर सरकार क्या संदेश देना चाह रही है?

तेजस्वी ने कहा कि दो सप्ताह पहले एक बम विस्फोट हुआ था, उससे एक सप्ताह पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे और आज आपके पास दुकानदारों पर अकारण हमले हो रहे हैं। यह सरकार आखिर क्या संदेश देना चाह रही है? ऐसा क्यों है कि जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो समाज में अशांति और वैमनस्य पैदा करना वाले तत्वों का हौसला क्यों बढ़ जाता है? ऐसा क्यों है कि दिनेश गुंडू राव जैसे कैबिनेट मंत्री आरोपियों के बचाव में आते हैं और पीड़ित के न्याय के लिए खड़े नहीं होते?

यह भी पढ़ें: Karnataka Hanuman Flag Row: हनुमान ध्वज उतारने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू, ध्वज स्तंभ के चारों तरफ बैरिकेडिंग

युवकों ने दुकानदार को चाकू से मारने की दी धमकी

दरअसल, 17 मार्च को 4-5 युवकों का एक समूह एक दुकानदार के पास आए और उससे हनुमान चालीसा को बंद करने को कहा। जब दुकानदार ने ऐसा नहीं किया तो उसके साथ युवकों ने मारपीट की। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मैं हनुमान चालीसा बजा रहा था। इसी दौरान 4-5 लोग आए और बोले कि यह अजान का समय है और फिर उन्होंने मुझे बुरी तरह पीटा। उन्होंने मुझे चाकू से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण पर BJP ने क्यों खड़े किए हाथ? Supreme Court में दाखिल किया हलफनामा, देखें क्या कहा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें