Karnataka Crime News: केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने सोमवार अलसुबह बेंगलुरु में रेव पार्टी पर रेड की थी। बाहरी इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के पास एक फार्महाउस से लगभग 100 लोगों को अरेस्ट किया गया था। अब सामने आ रहा है कि पार्टी में कई बड़े फिल्मी सितारे, उद्योगपति और राजनेता शामिल हुए थे। जिसको लेकर टॉलीवुड में भूचाल मचा हुआ है। अनेकल तालुक के सिंगेना अग्रहारा गांव में जीआर फार्म्स में हुई रेड के बाद तमाम तरह की अटकलें चल रही हैं। पार्टी में पुलिस ने शराब और ड्रग्स (कोकीन) भी जब्त की थी। मौके से 30 लड़कियां भी गिरफ्तार की गई थीं। जिनको पार्टी के लिए बाहर से लाया गया था। पुलिस के अनुसार 98 लोगों का मादक पदार्थों को लेकर परीक्षण करवाया गया था।
इस पार्टी को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के रहने वाले केएल वासु ने आयोजित करवाया था। वासु के अलावा सीसीबी ने 3 ड्रग्स तस्करों समेत 5 लोगों को अरेस्ट किया था। पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने पार्टी में बड़ी हस्तियों की मौजूदगी को लेकर कहा है कि सिर्फ एक बड़ी हीरोइन मौजूद थीं। उन्होंने किसी राजनेता के पार्टी में शामिल होने की बातों से भी इनकार किया है। लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म है। लोगों के बीच चर्चा है कि वासु की बर्थडे पार्टी में कई फिल्मी सितारे, राजनेता और उद्योगपति मौजूद थे। तेलुगु कलाकारों की कई लग्जरी गाड़ियों के फार्म हाउस पर होने की जानकारी मिली हैं।
गोपाल रेड्डी के फार्म हाउस पर हुई थी पार्टी
पार्टी में 57 वर्षीय हेमा उर्फ कृष्णा वेनी के मौजूद होने की बात सामने आई थी। ये हीरोइन 250 से अधिक फिल्मों में कॉमेडी और सहायक भूमिकाओं में काम कर चुकी हैं। लेकिन उन्होंने दावा किया कि वे हैदराबाद के अपने फार्म हाउस में मौजूद थी। उनको लेकर सिर्फ अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। रेड के बाद कुछ वीडियो सामने आए थे। जिसमें लोगों ने चेहरे ढक रखे थे। कन्नड़ स्टार पुनीथ राजकुमार के साथ काम कर चुके श्रीकांत का नाम भी पार्टी में आया था। उन्होंने दावा किया है कि लोगों ने उनको फोन कर इस बारे में पूछा है। लेकिन वे किसी ऐसी पार्टी में नहीं थी। फार्म हाउस कॉनकॉर्ड के एमडी गोपाल रेड्डी का बताया जा रहा है। जो 5 एकड़ में फैला है। वासु उनका दोस्त बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
46 mins ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
1 hr agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
5 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines