Bengaluru nursing student committed suicide with her lover: बेंगलुरु में नर्सिंग सेकेंड ईयर की छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड ने रविवार को लड़के के घर में वारदात को अंजाम दिया। छात्रा की पहचान 20 साल की सौमिन दास जबकि उसके बॉयफ्रेंड की पहचान केरल के रहने वाले 29 साल के अभिल अब्राहम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद कोथनूर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौमिनी बेंगलुरु के एक निजी कॉलेज में नर्सिंग के दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही थी, जबकि अभिल शहर में एक नर्सिंग सेवा एजेंसी चलाता था। कथित तौर पर सौमिनी और अभिल कुछ महीने पहले ही मिले थे। थोड़ी दिनों की मुलाकात और बातचीत के बाद दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने लिव इन रिलेशन में रहने का फैसला किया। बता दें कि सौमिनी पहले से शादीशुदा थी।
हाल ही में घर गई थी सौमिनी, पति को दी थी अपने अफेयर की जानकारी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 साल की नर्सिंग छात्रा हाल ही में अपने पश्चिम बंगाल गई थी। पुलिस ने कहा कि उसने अपने अफेयर के बारे में अपने पति को बताया था और कहा था कि वो अब शादीशुदा रिश्ते में नहीं रह सकती है। छात्रा को डर था कि अफेयर की जानकारी के बाद उसका पति कुछ कर सकता है। पुलिस को संदेह है कि सौमिनी के पति के डर ने ही सौमिनी और अभिल के खुद को आग लगाने के फैसले में भूमिका निभाई होगी, हालांकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को सौमिनी और अभिल के पड़ोसियों ने उनकी चीखें सुनीं और फ्लैट पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि प्रेमी जोड़े ने खुद को आग लगा थी। इसके बाद कुछ लोग दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। लोगों ने बताया कि आग से झुलसने के बाद सौमिनी की पहले मौत हुई, जबकि अभिल को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस बोली- घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं
मामले की जांच में जुटी कोथनूर पुलिस ने कहा कि अब तक कोई नोट नहीं मिला है और आत्महत्या का कारण जानने के लिए सौमिनी और अभिल के मोबाइल फोन की जांच कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
7 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
7 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
8 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
9 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
12 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
13 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
14 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
15 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines