हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महालक्ष्मी के 'कातिल' का कबूलनामा; सुसाइड नोट में लिखा सच, पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश

Mahalakshmi Murder Case Update: ओडिशा में जो युवक पेड़ से फंदे पर झूलता मिला, उसी ने बेंगलुरु में महालक्ष्मी की हत्या करके लाश के 30 टुकड़े करने और उन्हें फ्रिज में छिपाए। यह कबूलनामा युवक ने अपने सुसाइड नोट में किया है, जो नोटबुक में लिखा मिला।

विज्ञापन
पुलिस को पूछताछ के दौरान मिला था मुक्त रंजन का सुराग।

Mahalakshmi Murder Suspect Suicide Note: बेंगलुरु में नेपाली मूल की महिला महालक्ष्मी की हत्या कर उसके शव के 30 टुकड़े करके फ्रिज में छिपाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। महालक्ष्मी के संदिग्ध हत्यारोपी मुक्ति रंजन राय ने भी सुसाइड कर लिया है। उसकी लाश ओडिशा के भद्रक जिले में अपने पैतृक गांव भुईनपुर में एक पेड़ से लटकी मिली। ओडिशा के गृह मंत्री जे परमेश्वर ने बुधवार (26 सितंबर 2024) को मामले की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि पुलिस को एक युवक के सुसाइड करने का फोन आया था। पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में लिया, लेकिन शाम को कर्नाटक पुलिस का फोन आने के बाद पता चला कि पुलिस को जिसकी लाश मिली है, वह बेंगलुरु में हुए महालक्ष्मी मर्डर केस का संदिग्ध आरोपी है। पुलिस को लाश के साथ एक बैग, नोटबुक और एक स्कूटी मिली। नोटबुक में मुक्ति रंजन राय ने एक सुसाइड नोट लिखा था। इस नोट में उसने महालक्ष्मी मर्डर केस में अपना कबूलनामा लिखा है।

 

दुकान पर पूछताछ के दौरान मुक्ति पर शक हुआ

वहीं सेंट्रल बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त (DCP) शेखर एच. टेक्कन्नावर ने बताया कि महालक्ष्मी मर्डर केस के संदिग्ध आरोपी मुक्ति राजन राय ने पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के दौरान आत्महत्या कर ली। उसकी नोटबुक के अंदर एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बेंगलुरु की महिला की हत्या करने और उसके शरीर को टुकड़ों में काटने की बात कबूल की। बेंगलुरू पुलिस 2 दिन से उसकी तलाश कर रही थी। पूछताछ के दौरान मुक्ति रंजन के भाई को हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इसलिए शायद मुक्ति को पता चल गया होगा कि पुलिस उसे तलाश रही है और उसने सुसाइड कर ली। अभी तक हत्या और लाश के टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल हथियार मिला नहीं है, लेकिन पूछताछ में पुष्टि हुई है कि ओडिशा का मुक्ति रंजन राय उसी दुकान पर काम करता था, जिस पर महालक्ष्मी काम करती थी। पुलिस जब दुकान पर पूछताछ करने गई तो पता चला कि जब से महालक्ष्मी नहीं आ रही, मुक्ति रंजन भी गायब है, तब शक हुआ।

यह भी पढ़ें: बिहार में जितिया स्नान के दौरान 40 की मौत, अकेले औरंगाबाद में 8 बच्चों की जान गई डूबने से

विज्ञापन

21 सितंबर को मिली थी महालक्ष्मी की लाश

बता दें कि बेंगलुरु के व्यालिकेवल इलाके में रहने वाली महालक्ष्मी की हत्या करके लाश के 30 से ज्यादा टुकड़े किए गए। 21 सितंबर को मकान से दुर्गंध आने पर मालिक ने पुलिस को फोन करके बुलाया तो कमरे और फ्रिज से लाश के टुकड़े बरामद हुए। पुलिस जांच करते हुए उसकी मां-बहन तक पहुंची। महालक्ष्मी के पति हेमंत दास के बयान लिए।

महालक्ष्मी के प्रेमी अशरफ के बारे में भी पता चला, जिसके कारण महालक्ष्मी अपने पति से अलग रह रही थी। हेमंत और अशरफ के खिलाफ पुलिस कोई सबूत नहीं मिला। इस बीच उस दुकान पर पूछताछ के दौरान मुक्ति रंजन का सुराग मिला, जिसने ओडिशा में सुसाइड कर ली। उसने महालक्ष्मी की हत्या किए जाने की बात अपने सुसाइड नोट में कबूली है, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले के सुलझाए जाने की बात नहीं की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: प्रेमजाल या ब्लैकमेलिंग…सिपाही संग कैसे भागी BJP नेता की पत्नी? बेटा भी ले गई साथ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola