---विज्ञापन---

देश angle-right

Lulu Mall में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले शख्स की हुई पहचान, शहर छोड़कर भागा

Bengaluru Lulu Mall Viral Video Case: मॉल कर्मचारी ने मगदी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

---विज्ञापन---

Bengaluru Lulu Mall Viral Video Case: बेंगलुरु के लुलु मॉल में हाल ही एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें अधेड़ व्यक्ति महिला के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा था। बेंगलुरु पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद उस शख्स की पहचान कर ली है। पुलिस ने कहा कि वह शहर छोड़कर भाग गया है। वीडियो वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने जांच शुरू कर प्राथमिकी दर्ज की है।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बेंगलुरु के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा- “हमने आरोपी के घर का पता लगाया। हमें पता चला है कि वह शहर से भाग गया है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एक हेडमास्टर था, जो 8 महीने पहले ही रिटायर हुआ था। उसके घर पर ताला लगा हुआ था और हम उनकी लोकेशन का पता लगा रहे हैं।”

---विज्ञापन---

सोमवार को एक मॉल कर्मचारी ने मगदी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने उस पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। वायरल हो रहे वीडियो में मॉल के अंदर लोगों से घिरा हुआ व्यक्ति जानबूझकर महिला की ओर बढ़ता है और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। ये पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बाद ये वीडियो वायरल हो गया।

---विज्ञापन---

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसने मॉल में सुरक्षाकर्मियों को सतर्क कर दिया, लेकिन वे वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को नहीं ढूंढ़ सके। बाद में मगदी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई। यूजर्स ने तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Viral: सड़क पर टाइगर घुमाने वाले शख्स का एक और वीडियो, मगरमच्छ के साथ की वॉक

First published on: Nov 03, 2023 06:06 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola