Karnataka 6 attacked couple from different religions made video: धर्म के नाम पर प्रेमी जोड़ों को निशाना बनाने और उनपर हमला करने की वारदात कम नहीं हो रही है। आए दिन देश के अलग-अलग कोनों से ऐसी खबरें आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक से आया है। यहां 6 दबंगों ने होटल के एक कमरे में एक कपल की पिटाई इसलिए कर दी क्योंकि वे अलग-अलग धर्म को मानने वाले थे। 4 दिन पहले हुई इस घटना का पता अब चला है। यहां 6 लोगों ने न सिर्फ कपल की प्राइवेसी का उल्लंघन किया बल्कि उन्हें पीटा भी। कपल का अपराध सिर्फ इतना था कि वे अलग-अलग धर्म को मानने के बावजूद एकसाथ थे।
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने इसका वीडियो भी बनाया। घटना हावेरी जिले के हनागल तालुक के एक लाज की है। सभी 6 आरोपी होटल के कमरे के बाहर कपल का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने कपल के ठहरने वाले कमरे का पता लगाया और वहां पहुंचकर दरवाजा खटखटाने लगे।
ये भी पढ़ें-लाल चींटियों की चटनी के क्या हैं फायदे जिसे पसंद से खाते हैं लोग, कैसे बनती है? मिला है जीआई टैग
कपल के बाहर नहीं निकलने पर वे इंतजार करते रहे। इसके बाद दरवाजा खुलने पर वे अंदर घुसकर सीधे महिला के पास पहुंच गए। उन्हें देखकर महिला ने बुर्के से अपना चेहरा ढकने की कोशिश की। उन्होंने उसे अपशब्द कहा और इतनी तेज थप्पड़ मारा कि वह फर्श पर गिर गई।
2 हमलावर गिरफ्तार
महिला के साथ मौजूद शख्स ने बाहर भागने की कोशिश की तो उसपर भी हमला किया गया। हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और खींचकर ले गए। हमलावरों ने अपना चेहरा ढकने की कोशिश कर रही महिला का हिजाब उठाया और इसका वीडियो भी बनाया। घटना के बाद कपल थाने पहुंचा।
कपल ने हनागल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सभी 6 हमलावरों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। घटना 7 जनवरी की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें-ग्राहक के चटनी मांगने पर जानलेवा हमला, मोमोज दुकान के मालिक ने चाकू से किया वार
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
54 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines