कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में फाइव-स्टार होटल में स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई है. यह घटना शहर के फाइव-स्टार कॉनराड होटल में हुई. पीड़ितों की पहचान जर्मन और स्लोवाकियाई नागरिकों के रूप में हुई है, जो होटल में ठहरे हुए थे. दोनों मृतकों के अलावा उन्हें बचाने की कोशिश में 2 और लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद होटल ने स्विमिंग पूल को 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मेंटेनेंस के लिए बंद कर दिया है. कॉनराड एक लग्जरी 24-मंजिला फाइव-स्टार होटल है, जो हिल्टन ग्रुप का हिस्सा है. इस घटना ने होटल की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां एक स्टैंडर्ड कमरे में रहने का खर्च कम से कम 25000 प्रति रात है, वहां ऐसी घटना चौंकाने वाली है.
पीटा, घसीटा, पत्थर मारे… पंचकूला में क्लासरूम में KG की छात्रा पर तीसरी के स्टूडेंट का जानलेवा हमला
मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत
एक मृतक की पहचान जर्मन नागरिक के तौर पर हुई है, जो लुफ्थांसा एयरलाइंस में बतौर क्रू मेंबर काम करता था. दूसरे की पहचान स्लोवाकिया के नागरिक के रूप में हुई है, जो IBM में प्रोजेक्ट मैनेजर था. जर्मन नागरिक 57 साल का था और उसका नाम अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थीस है. स्लोवाकिया के नागरिक 45 साल के थे और उनका नाम जुराज होर्वत था. घटना होटल के तीसरे फ्लोर पर बने स्विमिंग पूल में हुई, जब दोनों शुक्रवार शाम को स्विमिंग के लिए गए थे. जर्मन पीड़ित अलेक्जेंडर की पत्नी सिल्विया ओटावा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
होटल मैनेजमेंट ने नहीं दिया कोई बयान
शिकायत के अनुसार, पीड़ितों को पूल से बाहर निकलने की कोशिश करते समय बिजली का झटका लगा और वे डूब गए. आरोप लगाया गया है कि दोनों मौतें कॉनराड होटल मैनेजमेंट की तरफ से स्विमिंग पूल के रखरखाव में लापरवाही बरतने के कारण हुईं. घटना पर होटल मैनेजमेंट की तरफ से अभी तक कोई कमेंट नहीं आया है. होटल में ठहरे 41 साल के US नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस और एक भारतीय पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी (28) दोनों पीड़ितों को बचाने की कोशिश में घायल हो गए. दोनों घायल लोगों को मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है.
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
1 hr agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
1 hr agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
5 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
6 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
7 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
8 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
9 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines