हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bengaluru: दिल्ली की लड़की से बंगलुरु में वसूली, लालच में वर्दीवाला कर बैठा ये काम, अब...

विज्ञापन

Bengaluru: अपने एक दोस्त से मिलने आई दिल्ली की एक लड़की के साथ उत्पीड़न और रंगदारी वसूली का मामला सामने आया है। रंगदारी UPI के जरिए ली गई। इससे आहत लड़की ने रंगदारी लेने वाले कथित सिपाही की बाइक की फोटो ट्वीट कर दी।

फिलहाल जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मंजूनाथ रेड्डी के रुप में हुई है। व्हाइटफील्ड डिवीजन पुलिस के डीसीपी एस गिरीश ने बताया कि आरोपी सिपाही नहीं बल्कि होमगार्ड है। फिलहाल पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों से रंगदारी वसूलने का यह चौथा मामला है।

और पढ़िए – टेरर फंडिंग के मामले में NIA कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, ISIS का जिक्र

विज्ञापन

कुंडलहल्ली झील घूमने आया था कपल

दिल्ली की रहने वाली अर्शा लतीफ पिछले हफ्ते के अंत में बेंगलुरु आई थीं। वह अपने दोस्त से मिली और फिर दोनों कुंडलहल्ली झील गए। अर्शा की मानें तो वह अपने दोस्त के साथ झील के किनारे बैठी थी। तभी वहां एक पुलिसकर्मी आया। उसने फोटो खींचना शुरू कर दिया। फिर पूछताछ शुरू की और बताया कि यहां बैठने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है।

पुलिसकर्मी ने दोनों पर धूम्रपान करने का आरोप लगाया। धमकाया कि दोनों पर केस दर्ज होगा और उन्हें पुलिस स्टेशन चलना होगा। डरी सहमी अर्शा ने पुलिसकर्मी को एक हजार रुपए का भुगतान UPI के जरिए किया। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां से चला गया। इसी बीच अर्शा ने पुलिसकर्मी के बाइक की फोटो खींच ली। उसने तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की और खुद के साथ घटित वाकया भी लिखा।

विज्ञापन

डीसीपी बोले- आरोपी पुलिसकर्मी नहीं

पोस्ट वायरल हुई, जो पुलिस तक भी पहुंची। व्हाइटफिल्ड डिवीजन पुलिस ने जांच शुरू की। डीसीपी (व्हाइटफील्ड) एस. गिरीश ने सहायक पुलिस आयुक्त (मराठाहल्ली सब-डिवीजन) को जांच करने और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। डीसीपी ने कहा, ‘हमने मंजूनाथ रेड्डी वी को गिरफ्तार किया है। वह पुलिसकर्मी नहीं है, बल्कि बीबीएमपी से जुड़ा होमगार्ड है। पुलिस उस पर जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर रही है।’

और पढ़िए – ओरेवा ग्रुप के मालिक जयसुख पटेल कोर्ट में हुए हाजिर

विज्ञापन

पहले भी आए ऐसे रंगदारी के मामले

इससे पहले जनवरी में, बांदेपल्या पुलिस स्टेशन के दो पुलिस कांस्टेबलों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने एक युवक के बैग में गांजा रखा था और उससे पैसे वसूले थे।

इसी तरह दिसंबर 2022 में, संपीगेहल्ली पुलिस स्टेशन के दो पुलिसकर्मियों को एक जोड़े को ‘देर रात घूमने’ के लिए जबरन वसूली करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर एक कपल से ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए पैसे लेने के आरोप में अदुगोडी थाने से जुड़े दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola