Bengaluru Gauri Case: पहले मेरठ में सौरभ मर्डर केस अब बेंगलुरु में गौरी मर्डर केस ने सनसनी मचा दी है। 36 साल के राकेश खेडेकर ने अपनी 32 साल की पत्नी गौरी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की, हालांकि वो बच गया और अस्पताल में है। पुलिस की पूछताछ में राकेश ने कई शॉकिंग खुलासे किए और बताया कि कैसे अपनी पत्नी का कत्ल करने के बाद वो रात भर उसके साथ बैठा रहा। राकेश ने गौरी को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि उसने नौकरी छोड़ दी थी। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है…
चाकू से किए पत्नी पर कई वार
राकेश की पत्नी गौरी ने सिर्फ इतनी गलती की थी कि उसने नौकरी छोड़ दी थी। हालांकि वो जॉब की तलाश कर रही थी लेकिन उसे कहीं काम मिल नहीं रहा था। आर्थिक तंगी से तंग आ राकेश ने गौरी की हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू से कई वार किए और फिर उसे एक सूटकेस में ठूंस दिया, जबकि उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। कैसे कोई आदमी इतना कठोर हो सकता है इस बारे में सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: जेल में बेटी को लेकर कुछ ऐसा बोली मुस्कान, सब हैरान? साथी कैदी भी गुस्से में
पहले किया मर्डर फिर बॉडी से की बातें
राकेश ने अपनी पत्नी को मारने के बाद खुद गुरुवार शाम को पुणे के पास शिरवाल पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर लिया था। उसने पुलिस को जो बताया वो काफी हैरान करने वाला था। उसने कहा कि गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया और हत्या करने के बाद रात भर शव के पास बैठ उससे बातें की। अगले दिन उसने लाश को ट्रॉली सूटकेस में भरकर बाथरूम में रख दिया।
मरने से पहले गौरी ने बनाया था कोरमा और चावल
राकेश ने बताया कि मरने से पहले गौरी ने चावल और कोरमा बनाया था, लेकिन खाने से पहले ही उनका झगड़ा हो गया। गुस्से में राकेश ने गौरी को मार दिया और किसी ने भी खाना नहीं खाया। महाराष्ट्र में मौजूद बेंगलुरु पुलिस राकेश को स्थानीय अदालत में पेश करने और आगे की जांच के लिए उसे शहर वापस लाने के लिए ट्रांजिट वारंट प्राप्त करने के लिए मेडिकल क्लीयरेंस का इंतजार कर रही है। इस बीच, गौरी का परिवार बेंगलुरु पहुंच गया है और पोस्टमार्टम प्रक्रियाओं में पुलिस की मदद कर रहा है।
यह भी पढ़ें: सूटकेस के अंदर कैसे पहुंची गौरी? जानें बेंगलुरु के राकेश की इनसाइड स्टोरी
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भिड़ में घुसी कार, 10 लोग गंभीर घायल
2 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
4 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
14 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
16 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
16 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
20 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
20 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
22 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
22 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines