Bengaluru Elderly man extorted on Facebook cheated of Rs 1.7 lakh: फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती करना और उसे मैसेज करना 69 साल के एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। चैटिंग के कुछ दिन बाद महिला ने पीड़ित बुजुर्ग को न्यूड होकर वीडियो कॉल किया और उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद ठगों ने उन्हें वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी और 1.7 लाख रुपए ऐंठ लिए। बेंगुलरु के व्हाइटफील्ड के पास एक अपार्टमेंट में रहने वाले और निजी क्षेत्र के रिटायर्ड कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि वह लड़की से फेसबुक पर चैट करते थे।
महिला ने बुजुर्ग को बैक-टू-बैक कॉल किया
बुजुर्ग के मुताबिक 21 नवंबर को कोमल शर्मा ने उनसे वीडियो कॉल करने की कोशिश की। जब उन्होंने इसे डिस्कनेक्ट किया तो उन्हें बैक-टू-बैक कॉल आने लगीं। जब उसने फोन उठाया तो देखा कि एक महिला नग्न होकर उनसे गलत तरीके से बात कर रही है। उन्होंने महिला को दोबारा संपर्क न करने की चेतावनी देकर फोन काट दिया। कुछ समय बाद, महिला ने उनकी वीडियो क्लिप और फोटो भेजी और धमकी दी कि अगर उसने उसे पैसे नहीं दिए तो वह उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगी। जिसके बाद उन्होंने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया और कॉल काट दी। साथ ही उसे मैसेंजर ऐप पर भी ब्लॉक कर दिया।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh में रातों रात गायब हुआ 50 मीटर ऊंचा मोबाइल टॉवर, सुबह दंग रह गए लोग, बोले- कहां गया?
अगले दिन उनके पास दो अनजान नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वालों ने दावा किया कि उनकी नग्न तस्वीरें और वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किए गए हैं और अगर वह उन्हें हटाना चाहते हैं तो उनसे 76,500 रुपये की मांग की गई। जिसके बाद पीड़ित शख्स घबरा गया और उसने कॉल करने वाले के बताए बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में दूसरे बदमाश ने 94 हजार रुपये और मांगे। उन्होंने डिजिटल भुगतान एप्लिकेशन के माध्यम से रुपए ट्रांफर कर दिए। बदमाशों ने अगले कुछ दिनों तक लगातार उसे धमकी देकर उससे और भी ज्यादा पैसे लूटने की कोशिश की। आखिरकार, उन्होंने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 27 नवंबर को शिकायत के आधार पर हमने आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आगे बताया कि पीड़ित शख्स ने खाली समय में कुछ दिन तक महिला से बातचीत की। हमें यकीन नहीं है कि उन्होंने कॉल के दौरान नग्न तस्वीर खिंचवाई थी या नहीं। उन्होंने दावा किया कि उनके वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines