Selling Used Bed online youth lost 68 lakh: बेंगलुरु में साइबर क्राइम का एक बड़ा मामला सामने आया है, यहां साइबर ठगों ने एक 39 वर्षीय इंजीनियर को निशाना बनाते हुए 68 लाख रुपये की चपत लगा दी। दरअसल, पीड़ित ने ओएलएक्स ऐप पर एक सेकेंड हैंड बेड को बेचने के लिए विज्ञापन पोस्ट किया था। इस दौरान बेड को खरीदने वाले आरोपी ने पैसों के लेन-देन के लिए भेजे गए लिंक से खाते से रकम उड़ा दी। वहीं, पुलिस के मुताबिक, यह शहर में इस तरह से घोटालेबाजों द्वारा गबन की गई अब तक की सबसे बड़ी रकम है।
दरअसल, पीड़ित ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ओएलएक्स पर 15,000 रुपये की कीमत वाले इस्तेमाल किए हुए बेड को बेचने के लिए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसे खरीदने के लिए इंदिरानगर में एक फर्नीचर की दुकान का मालिक रोहित शर्मा होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने 6 दिसंबर को लगभग शाम 7 बजे पीड़ित से फोन पर संपर्क किया और बेड खरीदने की इच्छा जाहिर की।
यह भी पढ़ें- ललित झा की टीएमसी विधायक के साथ फोटो से उठा ‘बंगाल कनेक्शन’ का मुद्दा, BJP सांसद ने राज्य को बताया आतंकियों का डेरा
यूज्ड बेड बेचना पड़ा मंहगा
बेड खरीदने के लिए मोलभाव करने के बाद शर्मा ने पीड़ित से कहा कि वह डिजिटल पेमेंट ऐप के जरिए पैसे ट्रांसफर कर देगा। लेकिन, कुछ समय बाद शर्मा ने दोबारा फोन कर कहा कि उसके ऐप से पैसे ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। इस दौरान उसने पीड़ित से अपने यूपीआई खाते में 5 रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा तो, पीड़ित ने पैसे ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद उसके खाते में 10 रुपये प्राप्त हुए। वहीं, शर्मा ने पीड़ित से फिर फोन कर कहा कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण वह पैसे नहीं भेज पा रहा है। इसके बाद, पीड़ित ने शर्मा को 5,000 और 7,500 भेजे और इसके बदले में उसे 10,000 और 15,000 रुपये वापस मिले।
लिंक भेजकर ठगी
इस तरह कई लेन-देन के बाद, शर्मा ने पीड़ित को एक लिंक भेजते हुए यह दावा किया कि उसने गलती से उसके खाते में 30,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं और अपने पैसे वापस मांगते हुए कहा कि इस लिंक के द्वारा मेरे पैसे वापस भेज दो। इस दौरान पीड़ित ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उसके खाते से पैसे गायब होने लगे। इस दौरान आरोपी ने 6 दिसंबर को रात 9 बजे से 8 दिसंबर रात 9 बजे के बीच कुल मिलाकर 68.6 लाख रुपये ठग लिया।
वहीं, इस घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि वह लगातार लिंक भेज रहा था और उसे अपने खाते में पैसे भेजने के लिए कह रहा था तथा टेक्निकल समस्या बताकर उसे पैसे भेजने से मना कर दे रहा था। उसने आगे कहा कि मुझे लगा कि आरोपी को ऑनलाइन लेन-देन करने के बारे में बहुत कम जानकारी है, जिसकी वजह से ही मैं ठग लिया गया। वहीं, इस ठगी को लेकर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
1 hr agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
4 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
5 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines