बेंगलुरु में कपल ने पहले बच्चों का दिया जहर फिर कर लिया सुसाइड; जानिए क्या है वजह

Family murder-suicide Bengaluru: बेंगलुरु में एक कपल ने अपने बच्चों को मारने के बाद खुद फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Bengaluru suicide and murder case
विज्ञापन

Bengaluru Couple Suicide: बेंगलुरु से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चों सहित चार लोग अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। इस घटना को मर्डर -सुसाइड बताया जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

उत्तरप्रदेश के थे निवासी

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मरने वालो में अनूप कुमार (38), उनकी पत्नी राखी (35), उनकी 5 वर्षीय बेटी अनुप्रिया और उनके 2 वर्षीय बेटे प्रियांश शामिल हैं। बता दें कि अनूप उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले थे और बेंगलुरु में एक प्राइवेट फर्म में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के तौर पर  काम करते थे।

विज्ञापन

सोमवार यानी 6 जनवरी को सुबह मेड घर पर काम के लिए पहुंची। उसने बार-बार दरवाजा खटखटा कर घरवालों  को बुलाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद हाउस हेल्प ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसने पूरे परिवार को मरा हुआ पाया। उसने पड़ोसियों को सूचित किया, जिन्होंने फिर पुलिस को बुलाया। घर में घुसते ही पुलिस को कपल और उनके बच्चों के लाश मिली।

बच्चों को दिया जहर

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि अनूप और राखी ने अपने बच्चों को जहर देने से खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कपल अपनी बड़ी बेटी अनुप्रिया की हेल्थ प्रॉब्लम से परेशान थे। अनुप्रिया एक स्पेशल चाइल्ड थी और उनके कारण माता-पिता काफी तनाव में थे।

विज्ञापन

हालांकि, हाउस हेल्प ने बताया कि कपल बहुत खुश लग रहे थे और उन्होंने पांडिचेरी जाने की योजना भी बनाई थी। उसने बताया कि पैकिंग रविवार को पूरी हो गई थी। बता दें कि अनूप के घर में कुल तीन नौकर थे, जिसमें से दो कुक और एक केयर गिवर हैं, जिन्हें हर महीने 15000 रुपये दिए जाते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ