Couple Posts Plant Photos On Facebook: बेंगलुरु में दंपती को फेसबुक पर पौधों की फोटो डालना महंगा पड़ गया। दरअसल, इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। दरअसल, दंपती ने घर की बालकनी में गांजा उगा लिया था। जब सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी शिकायत की तो मामला स्थानीय पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है, पुलिस के अनुसार पोस्ट वायरल होने के बाद दंपती ने गांजे के दोनों पौधे कूड़े में फेंक दिए। जब पुलिस उनके घर पहुंची तो वह गांजे की बात से मुकर गए। हालांकि छानबीन में उनके घर से गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: ‘अघाड़ी की गाड़ी में पहिए और ब्रेक की कमी’, पीएम मोदी ने MVA का उड़ाया मजाक
बालकनी में सुंदर फूलों के बीच थे गांजे के दो पौधे
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान सिक्किम के मूल निवासी सागर गुरुंग और उर्मिला कुमारी के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु के एमएसआर नगर में पहली मंजिल पर रहते हैं और ग्राउंड फ्लोर पर एक फास्ट फूड सेंटर चलाते हैं। दरअसल, छानबीन में पता चला कि अपने फेसबुक अकाउंट पर उर्मिला कुमारी ने अपनी बालकनी की एक फोटो डाली। बालकनी में कई सुंदर फूल लगे थे लेकिन इनके बीच में दो गमले गांजे के थे।
रिश्तेदार ने दंपती को बताई उनकी गलती
उर्मिला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनकी फोटो काफी वायरल हो गई। फोटो पर आपत्ति जातने वाले और उनके फॉलोअर्स के बीच बहस हो गई। पुलिस के अनुसार दंपती के पास से करीब 54 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। क्या वह गांजा बेचते हैं ? इसकी जांच की जा रही है। उर्मिला ने 18 अक्टूबर को एक वीडियो और कुछ तस्वीरें अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की थीं। एक रिश्तेदार के बताने के बाद उन्होंने उन्हें डिलीट किया, फिलहाल दोनों जमानत पर हैं।ये
ये भी पढ़ें: Viral : AI की वजह से चली गई लड़की की नौकरी, सोशल मीडिया पर ऐसे निकाली भड़ास
संबंधित खबरें
आज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
26 mins agoLIVE: PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, सैनिकों के साथ मनाएंग त्योहार
2 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
12 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
15 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
15 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
18 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
20 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
20 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
21 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines