'अघाड़ी की गाड़ी में पहिए और ब्रेक की कमी', पीएम मोदी ने MVA का उड़ाया मजाक

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता मैदान में उतर गए हैं। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौरा चल रहा है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला।

What do People Search about PM Modi on Google

पीएम नरेंद्र मोदी। (File Photo)

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टियों के वरिष्ठ नेता जनता के बीच जा रहे हैं और अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को धुले जिले पहुंचे और महाविकास अघाड़ी (MVA) का मजाक उड़ाया।

पीएम मोदी ने कहा कि इस अघाड़ी की गाड़ी में पहिए और ब्रेक की कमी है। गठबंधन के भीतर लगातार कलह चल रही है, हर कोई ड्राइवर की सीट के लिए लड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में अपनी पहली रैली को संबोधित किया।

विज्ञापन

ड्राइवर की सीट के लिए MAV में लड़ाई : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि MVA की गाड़ी में न तो पहिए हैं, न ही ब्रेक और ड्राइवर की सीट पर कौन बैठेगा, इस बात को लेकर झगड़ा चल रहा है। राजनीति में उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को लूटना है। जब एमवीए जैसे लोग सरकार बनाते हैं तो वे हर सरकारी नीति और विकास में बाधा डालते हैं।

विज्ञापन

SC/ST-OBC को भड़का रही कांग्रेस : PM

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा देश के सभी आदिवासी समुदायों के बीच दरार पैदा करना है। जब कांग्रेस ने धार्मिक समूहों के साथ साजिश करने की कोशिश की तो इसने देश के विभाजन को जन्म दिया। अब कांग्रेस एससी-एसटी और ओबीसी के लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़का रही है। देश के लिए इससे बड़ी कोई साजिश नहीं हो सकती। जब तक आप एकजुट रहेंगे, तब तक आप मजबूत रहेंगे। ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं’।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने महायुति सरकार की सराहना की

विज्ञापन

पीएम मोदी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के लोग पहले ही ढाई साल के एमवीए के कुशासन को देख चुके हैं। उन्होंने महायुति सरकार द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद यह गति जारी रहेगी। महायुति के उम्मीदवारों को जनता के आशीर्वाद की जरूरत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ