Bengaluru CEO Suchana Seth murdered child asked for alimony from husband: अपने 4 साल के बच्चे को मौत के घाट उतारने की आरोपी सीईओ सूचना सेठ ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सूचना की यह हरकत अगर उसका पति पहले ही समझ जाता तो आज बेटा जिंदा होता। विवाद की असली वजह पति की मोटी कमाई में अपना हिस्सा नहीं मिलना हो सकती है। सूचना ने अपने पति से विवादों के बारे में बताया है जिससे यह बात साफ हो गई है कि दोनों के बीच विवाद की असली वजह क्या थी। सूचना सेठ ने बताया है कि उसका पति उससे अलग रहता है और वह हर महीने 9 लाख रुपये कमाता है और उसने उससे हर महीने दो लाख 50 हजार रुपये गुजारा भत्ता मांगा था।
एनडीटीवी ने अदालती डॉक्यूमेंट्स के हवाले से बताया है कि सूचना सेठ ने घरेलू दुर्व्यवहार के अपने दावे को साबित करने के लिए व्हाट्सएप संदेशों और तस्वीरों के साथ-साथ मेडिकल रिकॉर्ड की प्रतियां भी जमा की थीं। उसका पति पीआर वेंकट रमन कथित हत्या के समय इंडोनेशिया में था। पति ने घरेलू हिंसा के आरोपों से इनकार किया था।
ये भी पढ़ें-Ram Mandir: ‘किसी भी हालत में…, राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान
पुलिस ने जताई इस बात की आशंका
वहीं पिता को बेटे से हफ्ते में एकबार हर रविवार को मिलने का अधिकार दिया गया था। इस वजह से सूचना सेठ परेशान रहती थी। पुलिस को इस बात की आशंका है कि इसी वजह से उसने अपने बेटे की हत्या की होगी। दोनों की शादी साल 2010 के नवंबर महीने में हुई थी। बेटे का जन्म 2019 के अगस्त महीने में हुआ था। सूचना ने कोर्ट को 2021 से अपने पति से अलग रहने की बात बताई थी।
अपने बेटे को होटल में ले जाकर मारा
बता दें कि बेंगलुरु की रहने वाली सूचना सेठ पर अपने 4 साल के बेटे की हत्या का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपों के मुताबिक वह अपने बेटे को घुमाने के बहाने गोवा ले गई थी जहां उसने उसकी हत्या कर दी। उसने अपने बेटे को एक होटल में ले जाकर मारा था। जब शव को ठिकाने लगाने ले जा रही थी तो इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अदालत ने उसे 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।
ये भी पढ़ें-12th Fail: आईपीएस मनोज शर्मा ने शेयर की शादी के कुछ दिन बाद की तस्वीर, यूजर्स ने कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines