Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Bengaluru: साढ़े तीन साल की बच्ची की रेप के बाद पीट-पीटकर हत्या, प्रेमी के साथ अकेला छोड़ गई थी मां

Bengaluru: बेंगलुरु में साढ़े तीन साल की बच्ची की रेप के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला कोई और नहीं उसकी मां का लिव-इन-पार्टनर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के वक्त नशे में था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। […]

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Feb 1, 2023 15:19
प्रतीकात्मक।

Bengaluru: बेंगलुरु में साढ़े तीन साल की बच्ची की रेप के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला कोई और नहीं उसकी मां का लिव-इन-पार्टनर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के वक्त नशे में था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

पति को छोड़ आरोपी के साथ रह रही थी महिला

यह पूरा मामला कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि एक महिला अपने पति को छोड़कर एक साल से आरोपी के साथ रह रही थी। महिला एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती है। रविवार को महिला फैक्ट्री गई हुई थी। रात में जब वह लौटी तो उसकी साढ़े तीन साल की बच्ची मृत मिली।

---विज्ञापन---

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई

महिला की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस को शव आरोपी पर था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पर पुलिस ने IPC की धारा 376, 402 और POCSO के तहत केस दर्ज किया गया है।

गांजे के नशे में रेप के बाद किया मर्डर

आरोपी का कहना है कि वह वारदात के वक्त नशे में था। वह गांजा पीता है। उसने बच्ची के साथ रेप किया और मामला खुल न जाए इसलिए उसने पीट-पीटकर बच्ची की हत्या कर दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंAlwar Crime News: अस्पताल में महिला पुलिसकर्मी को आई झपकी और उधर महिला कैदी

First published on: Feb 01, 2023 02:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.