बंगाली एक्ट्रेस सुचंद्र दासगुप्ता की सड़क हादसे में मौत; ट्रक के टायर के नीचे आया सिर, मौके पर तोड़ा दम

Suchandra Dasgupta, bengali actress death, Suchandra accident, bengali actress accident ,west bengal
विज्ञापन

Suchandra Dasgupta Accident: पश्चिम बंगाल की मशहूर एक्ट्रेस सुचंद्र दासगुप्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शूटिंग से लौटने के दौरान उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद वे सड़क पर गिर गईं। इस दौरान ट्रक के पहिए से उनका सिर कुचल गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुचंद्र दासगुप्ता के असमायिक निधन से उनके परिवार और बंगाली सिनेमा उद्योग में शोक छा गया है। खबरों के मुताबिक सुचंद्र दासगुप्ता शनिवार रात शूटिंग खत्म कर अपने घर लौट रही थी। इसके लिए उन्होंने ऐप के जरिए बाइक बुक की थी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार के आगे अचानक एक साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार को बचाने के लिए बाइक राइडर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

Advertisment

टक्कर के बाद सड़क पर गिरी सुचंद्रा

टक्कर के बाद 29 वर्षीय सुचंद्र बाइक से नीचे गिर गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक के पहिए से उनका सिर कुचल गया। सुचंद्रा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना से इलाके में तनाव फैल गया है। आक्रोशित नागरिकों ने सड़क जाम कर रोष जताया।

ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने दबोचा

हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है। सुचंद्रा के निधन से बंगाली सिनेमा जगत शोक में है।

जानें कौन थी सुचंद्रा दासगुप्ता?

सुचंद्र दासगुप्ता ने छोटे पर्दे के लोकप्रिय बंगाली धारावाहिक ‘गौरी’ में को-एक्ट्रेस के रूप में काम किया। इस सीरियल से सुचंद्रा दास को प्रसिद्धि मिली। इस सीरियल के जरिए उनका ऑडियंस बेस तैयार हुआ।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ