मुर्शिदाबाद जल रहा... पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान पर BJP का हमला, एक फोटो से कैसे आए निशाने पर?

पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून का लगातार विरोध हो रहा है। मुर्शिदाबाद में भीषण हिंसा के बाद बीएसएफ की तैनाती की गई है। वहीं, अब बीजेपी ने बहरामपुर के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान पर हमला बोला है। मामला एक फोटो से जुड़ा है। विस्तार से पूरी बात को जान लेते हैं।

Yusuf Pathan

पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ शुरू हुआ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुर्शिदाबाद जिले में लगातार हिंसा देखने को मिल रही है। मामले में अब पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी के बहरामपुर से लोकसभा सांसद यूसुफ पठान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निशाने पर आ गए हैं। मामला एक फोटो से जुड़ा है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि बंगाल जल रहा है। सांसद पठान मौज-मस्ती करने में जुटे हैं। बता दें कि मुर्शिदाबाद में जारी हिंसा में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को भीड़ ने एक पिता और उसके 2 बेटों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों हिंदू देवताओं की मूर्ति बनाने का काम करते थे। 11 अप्रैल को भी हिंसा हुई थी, जिसमें घायल युवक दम तोड़ चुका है। मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद टीएमसी और बीजेपी एक-दूसरे पर हमलावर हैं।

बीजेपी का आरोप है कि ममता बनर्जी की सरकार में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ा है। टीएमसी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। वहीं, टीएमसी का कहना है कि बीजेपी राज्य का माहौल खराब कर रही है। इसी बीच यूसुफ पठान ने एक इंस्टा पोस्ट डाल दिया। पठान पोस्ट में चाय पीते दिख रहे हैं। पठान ने लिखा कि अच्छी चाय, खुशनुमा दोपहर और शांत माहौल… अच्छे पलों का आनंद लेते हुए। इस पोस्ट के बाद बीजेपी के नेता भड़के हुए हैं। पठान की तुलना बीजेपी नेताओं ने रोम के राजा नीरो से की है। बीजेपी का कहना है कि कहावत है कि जब रोम जल रहा था, तब नीरो बंसी बजा रहा था।

पूनावाला और भंडारी का निशाना

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने तस्वीर को रिट्वीट करते हुए लिखा कि यह फोटो स्पष्ट करती है कि ममता बनर्जी के इशारे में बंगाल में एक तरफ हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ टीएमसी के सांसद मौज कर रहे हैं। सुनियोजित तरीके से हिंसा करवाई गई है। टीएमसी हिंदुओं से घृणा करती है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी बनर्जी सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि बंगाल को जलाने के पीछे ममता की सरकार का हाथ है। सरकार की शह पर हिंसा हुई। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यूसुफ पठान चाय में आनंद ढूंढ रहे हैं, जबकि बंगाल जल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ