Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। शुभेंदु ने शारदा चिटफंड घोटाला मामले में प्रधानमंत्री से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में शुभेंदु अधिकारी ने शारदा चिट फंड घोटाले के ‘सबसे बड़े लाभार्थी’ को ढूंढने में सीबीआई की किसी तरह की इच्छा न होने पर चिंता व्यक्त की। चिट्ठी में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सीबीआई से अपेक्षा की गई थी कि वो सिस्टम में सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति को पकड़ लेगी और वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि शारदा चिट फंड के साथ बनर्जी का संबंध उन दिनों से है जब वह यूपीए -2 सरकार में पश्चिम बंगाल की सीएम नहीं बल्कि रेल मंत्री थीं। यह कहते हुए कि शारदा घोटाले के साथ टीएमसी प्रमुख का लिंक अच्छी तरह से स्थापित है।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सीबीआई ममता बनर्जी के संबंध में धीमी गति से क्यों चल रही है। कार्रवाई की कमी के परिणामस्वरूप विश्वास का क्षरण हो रहा है।। अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग राज्य के उच्च और शक्तिशाली लोगों के खिलाफ धीमी गति से जांच से तंग आ चुके हैं। राज्य भ्रष्टाचार की चपेट में है और चाहते हैं कि अपराधियों को कार्रवाई का सामना करना पड़े। शुभेंदु ने प्रधानमंत्री से देश के कानून के अनुसार अपराधी को सख्ती से दंडित करने का आग्रह किया।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
6 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines