Beast Husband Murdered Pregnant Wife: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले से पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते को दागदार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी 19 साल की गर्भवती पत्नी को चलती बस बाहर फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
8 महीने पहले हुई थी शादी
मृतक गर्भवती की पहचान वलारमथी (19) के रूप में हुई है, वहीं आरोपी पति की पहचान पांडियन (24) के रूप में हुई है। दोनों डिंडीगुल जिले के वेम्बारपट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों की शादी 8 महीने पहले हुई थी। वलारमथी और पांडियन एक उपनगरीय सरकारी बस में डिंडीगुल से पोन्नामरावती की जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: ‘क्रूर, जघन्य, दरिंदगी की हदें पार’; अमेरिका में 2 भारतीय छात्रों का मर्डर, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी
गर्भवती पत्नी को चलती बस से बाहर फेंका
जानकारी के अनुसार, पांडियन शराब के नशे का आदी है, बस में यात्रा के दौरान भी वह कथित तौर पर शराब के नशे में था। बस में पांडियन नशे की हालत में अपनी 5 महीने की गर्भवती पत्नी वलारमथी के साथ बहस कर रहा था। दोनों के बीच की यह बहस लड़ाई में बदल गई। इस दौरान पांडियन को गुस्सा आ गया, जो इतना बढ़ गया कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी को चलती बस से बाहर फेंक दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना कनवाईपट्टी के पास हुई है।
आरोपी पति गिरफ्तार
इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने वलारमथी का शव बरामद करके उसे पोस्टमार्टम के लिए डिंडीगुल सरकारी अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
6 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
6 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
8 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
11 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
12 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
12 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
13 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
14 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines