हैवान पति! 19 साल की गर्भवती पत्नी को चलती बस से बाहर फेंका, दर्दनाक मौत

Beast Husband Murdered Pregnant Wife: शराबी पति ने चलती हुई सरकारी बस से 5 महीने की गर्भवती पत्नी को बाहर फेंक दिया। इससे सड़क पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Beast Husband Murdered Pregnant Wife

हैवान पति ने गर्भवती पत्नी को चलती बस से फेंका

विज्ञापन

विज्ञापन

8 महीने पहले हुई थी शादी

मृतक गर्भवती की पहचान वलारमथी (19) के रूप में हुई है, वहीं आरोपी पति की पहचान पांडियन (24) के रूप में हुई है। दोनों डिंडीगुल जिले के वेम्बारपट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों की शादी 8 महीने पहले हुई थी। वलारमथी और पांडियन एक उपनगरीय सरकारी बस में डिंडीगुल से पोन्नामरावती की जा रहे थे।

विज्ञापन

गर्भवती पत्नी को चलती बस से बाहर फेंका

जानकारी के अनुसार, पांडियन शराब के नशे का आदी है, बस में यात्रा के दौरान भी वह कथित तौर पर शराब के नशे में था। बस में पांडियन नशे की हालत में अपनी 5 महीने की गर्भवती पत्नी वलारमथी के साथ बहस कर रहा था। दोनों के बीच की यह बहस लड़ाई में बदल गई। इस दौरान पांडियन को गुस्सा आ गया, जो इतना बढ़ गया कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी को चलती बस से बाहर फेंक दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना कनवाईपट्टी के पास हुई है।

आरोपी पति गिरफ्तार

इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने वलारमथी का शव बरामद करके उसे पोस्टमार्टम के लिए डिंडीगुल सरकारी अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ