दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 15 दिनों से सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक का आमरण अनशन जारी है. लेकिन अब उनकी सेहत बिगड़ने लगी है. भूख हड़ताल के 15वें दिन उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया है और साथ ही वजन भी करीब 8 किलो कम हो गया है. सोनम वांगचुक ने बिगड़ती हालत में भी हिम्मत नहीं हारी है, वो अभी भी ज्यादा से ज्यादा लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो प्रदर्शन का हिस्सा बनें. उन्होंने कहा कि वो किसी को अपना हीरो ना समझें, बल्कि खुद अपनी ज़िंदगी के नायक बनें.
ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके के ब्रेड खाते वीडियो का सामने आया सच, कॉकरोच जनता पार्टी ने दी सफाई
क्यों जारी है प्रदर्शन?
वांगचुक ने कहा कि वो खुद भी महात्मा गांधी या कोई हीरो नहीं हैं, बल्कि एक आम नागरिक हैं. दरअसल, NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही है. जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन का 23 दिन से जारी है. कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक के अनशन को आज 15 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार अभी तक सोई हुई है. आपको बता दें कि सिर्फ सोनम वांगचुक ही भूख हड़ताल पर नहीं बैठे हैं, बल्कि ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (AISA) के सदस्य नेहा, मनीष, दीपक वर्मा और आमीन भी आमरण अनशन कर रहे हैं.
सोनम वांगचुक ने दिया मैसेज
सोनम वांगचुक ने एक वीडियो मैसेज के जिए कहा कि हर नागरिक को खुद में ही अपना हीरो ढूंढना चाहिए और एक नागरिक के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारियां निभानी चाहिए. वांगचुक ने लोगों से अपील की है कि वो सभी 20 जुलाई को संसद तक किए जाने वाले मार्च में बड़ी संख्या में उनसे जुड़ें. उन्होंने कहा कि सांसदों तक ये मैसेज ज़रूर पहुंचना चाहिए कि कैसे पेपर लीक जैसे मुद्दों के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी लगातार ये मांग कर रही है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें और जिन छात्रों ने पेपर लीक की वजह से आत्महत्या का रास्ता चुना है, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा मिलना चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘लड़ाई जारी रखो…’ Prakash Raj ने CJP का किया खुलकर समर्थन, सरकार पर कसा तंज
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
2 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
5 mins ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
8 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines