'15 दिन में इस्तीफा दें BCI चेयरमैन', को-चेयरमैन ने मनन मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, SC में नई याचिका दायर

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के सह-अध्यक्ष वाईआर सदाशिव रेड्डी ने अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा पर 8 गंभीर आरोप लगाते हुए 15 दिनों के भीतर इस्तीफे की मांग की है. वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी मिश्रा के लंबे कार्यकाल को चुनौती दी गई है.

Bar Council of India, BCI Chairman Manan Kumar Mishra, YR Sadashiva Reddy, BCI Controversy, Supreme Court Plea

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं। Pic Credit: ANI

हैदराबाद स्थित NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के छात्रों से जुड़े विवाद के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. BCI के सह-अध्यक्ष और सीनियर एडवोकेट वाईआर सदाशिव रेड्डी ने वित्तीय अनियमितताओं सहित कई गंभीर आरोपों को लेकर अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा से तत्काल इस्तीफे की मांग की है. रेड्डी ने एक पत्र लिखकर अध्यक्ष को 15 दिनों के भीतर पद छोड़ने को कहा है. सह-अध्यक्ष सदाशिव रेड्डी ने अध्यक्ष को लिखे पत्र में आठ बिंदुओं के तहत कई आरोप लगाए हैं. रेड्डी ने कहा कि उन्होंने यह पत्र ‘काफी पीड़ा’ के साथ लिखा है, क्योंकि इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी देश के वकीलों द्वारा उन पर जताए गए भरोसे की अनदेखी होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, रेड्डी का कहना है कि मनन कुमार मिश्रा इस वैधानिक संस्था को सार्वजनिक ट्रस्ट के बजाय निजी संपत्ति की तरह चला रहे हैं. एक आरोप यह भी है कि पुराने ट्रस्ट को जानबूझकर निष्क्रिय कर सितंबर 2020 में ‘BCI ट्रस्ट पर्ल फर्स्ट’ नाम से नया ट्रस्ट बना दिया गया. इसके बाद BCI फंड से करीब 150 करोड़ रुपये नए ट्रस्ट में भेजने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सदस्यों के विरोध को नजरअंदाज कर दिया गया.

रेड्डी ने आरोप लगाया कि लॉ कॉलेजों को BCI की मंजूरी और नवीनीकरण के लिए बड़ी रकम देने पर मजबूर किया जा रहा है. परिषद और उससे जुड़े संस्थानों में नियुक्तियों में जमकर पक्षपात का आरोप है. पत्र के मुताबिक, कई कर्मचारी और अधिकारी अध्यक्ष के रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य हैं और ये नियुक्तियां बिना किसी विज्ञापन या मेरिट लिस्ट के की गईं.

विज्ञापन

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल कर मनन कुमार मिश्रा को BCI अध्यक्ष पद से तत्काल हटाने और नए चुनाव कराने की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती

यह पत्र ऐसे वक्त पर सामने आया है जब सुप्रीम कोर्ट में मनन कुमार मिश्रा के लगातार पद पर बने रहने को लेकर एक याचिका दायर की गई है. वकील योगमाया एमजी द्वारा दायर इस याचिका में कहा गया है कि BCI नियमों के तहत अध्यक्ष का कार्यकाल दो साल का होता है, जबकि अप्रैल 2025 के गजट नोटिफिकेशन के जरिए इसे बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया था..

विज्ञापन

याचिका में शीर्ष अदालत से गुहार लगाई गई है कि मनन कुमार मिश्रा को पद से हटाकर BCI के रोजमर्रा के कामकाज के लिए एक स्वतंत्र प्रशासनिक समिति नियुक्त की जाए. इसके साथ ही BCI के वित्तीय मामलों, नियुक्तियों, BCI ट्रस्ट और ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के कामकाज की निष्पक्ष जांच कराई जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ