BBC documentary: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीसीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने के बाद जामिया में भी इसकी स्क्रीनिंग को लेकर विवाद पैदा हो गया है। दिल्ली पुलिस ने जामिया 4 छोत्रों को हिरासत में लिया है। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गुजरात दंगों पर बनाई डॉक्यूमेंट्री के स्क्रीनिंग का ऐलान किया है। हंगामा करने के आरोप में चार छात्रों को हिरासत में लिया गया है.
जामिया यूनिवर्सिटी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस बल हर गेट पर तैनात कर दिए गए हैं। जानकारी देते हुए, एसएफआई दिल्ली राज्य समिति ने कहा, “अज़ीज़ (जामिया छात्र और एसएफआई जामिया इकाई सचिव), निवेद्य (जामिया छात्र और एसएफआई दक्षिण दिल्ली क्षेत्र उपाध्यक्ष), अभिराम और तेजस (जामिया छात्र और एसएफआई इकाई) को दिल्ली पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से पहले हिरासत में लिया है।
बीबीसी के दो हिस्सों में बनी डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” में दावा किया गया है कि इसने 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े कुछ पहलुओं की पड़ताल की है जब मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक नोटिस में कहा कि बिना अनुमति के परिसर में छात्रों की बैठक या किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसा करने पर आयोजकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़िए – लद्दाख बचाने के लिए -20 डिग्री पर शुरू किया उपवास, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
JNU में हुआ था बवाल
इसके पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों ने BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान पथराव का आरोप लगाया है। जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने आरोप लगाया कि इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने पत्थर फेंके। इससे पहले 21 जनवरी को, हैदराबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के एक समूह ने बिना किसी पूर्व सूचना के अपने नॉर्थ कैंपस में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
5 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
6 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines