Baramulla Encounter Update : जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को दो आतंकियों को मार गिराया। इस गोलीबारी में दो जवान भी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया। इस एनकाउंटर को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दे रही है और सेना के जवान ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बारामूला जिले के सोपोरे में स्थित रफियाबाद इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। जैसे ही सुरक्षा बल के जवान संदिग्ध स्थान के पास पहुंचे, वैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई और गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा।
यह भी पढ़ें : ‘कश्मीर पर अन्य देश की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं…’ विदेश मंत्रालय ने चीन-पाकिस्तान को फटकारा
पुलिस ने आतंकियों के शव मिलने की पुष्टि की
इस दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। हालांकि, मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अधिकारियों ने दो आतंकियों के शव मिलने की पुष्टि की है। भारतीय सेना का सर्च अभियान अभी जारी है। पूरे इलाकों में सुरक्षा बल तैनात है। कुछ और आतंकियों के छिपे होने की खबर सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें : बम-बंदूक ही नहीं…पाकिस्तान में बने पास्ता, मैगी और बिस्किट भी लाए थे दशहतगर्द, कठुआ में आतंकियों ने ऐसे मचाया कोहराम
बांदीपोरा में भी मारा गया था एक आतंकी
आपको बता दें कि इंडियन आर्मी ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक आतंकी को ढेर किया था, जहां 2 आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। मारे गए आतंकी के पास से एम4 राइफल मिली थी। इससे पहले आतंकियों ने 9 जून को रियासी जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस को अपना निशाना बनाया था, जिससे बस खाई में जा गिरी थी। आतंकियों की गोलीबारी में कई यात्रियों की मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines