Live Updates
10:18 (IST) 03 Aug 2026
Bypoll Results LIVE Updates: माजलपुर में बीजेपी के सतीश पटेल 3519 वोटों से आगे

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर जारी मतगणना के दूसरे राउंड की गिनती हो गई है. दूसरे राउंड में बीजेपी के सतीश पटेल को 3109 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी के खाते में 1230 वोट आए. वहीं, 110 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) पर क्लिक किया है.

09:57 (IST) 03 Aug 2026
Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे

बिहार के बांकीपुर में दूसरे राउंड की मतगणना जारी है और दूसरे के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर को 3790 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी के 2634 वोट हैं. जनसुराज के प्रशांत किशोर 1156 वोटों से आगे चल रहे हैं. बीजेपी के नीरज सिन्हा 1363 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि राजद की रेखा गुप्ता के 2 राउंड में 505 वोट हैं.

---विज्ञापन---

09:48 (IST) 03 Aug 2026
Bypoll Results LIVE Updates: मध्य प्रदेश के दतिया में पहले राउंड की काउंटिंग पूरी

मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड की गिनती में भाजपा को 4441, कांग्रेस को 3532 वोट और आजाद समाज पार्टी को 2117 वोट मिले हैं. पहले राउंड में भाजपा 909 वोटों से आगे है. मतगणना 15 राउंड में पूरी होगी और काउंटिंग के लिए 21 टेबल बनाई गई हैं. 20 टेबल ईवीएम और एक टेबल पोस्टल बैलेट की काउंटिंग के लिए है. काउंटिंग में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं.

09:34 (IST) 03 Aug 2026
Bypoll Results LIVE Updates: गुजरात की मांजलपुर सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना

गुजरात की मांजलपुर सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना जारी है और दूसरे राउंड में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. भाजपा के प्रत्याशी सत्येंद्र पटेल 3519 वोटों से आगे चल रहे हैं.

---विज्ञापन---

09:06 (IST) 03 Aug 2026
Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर को बढ़त

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, जिसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई. मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं और पूरी प्रक्रिया 31 राउंड में संपन्न होगी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है और प्रत्येक राउंड के बाद रुझान एवं परिणाम घोषित किए जाएंगे. बैलेट पेपर के पहले रुझान में प्रशांत किशोर को करीब 2220 वोट मिले है. बीजेपी के प्रत्याशी को 1423 वोट मिले हैं. जबकि राजद की रेखा गुप्ता को 501 वोट मिले हैं.

09:16 (IST) 03 Aug 2026
Bypoll Results LIVE Updates: मध्य प्रदेश की दतिया सीट से पहला रुझान आया

मध्य प्रदेश की दतिया सीट से शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं. भाजपा के आशुतोष तिवारी को 4551 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 3367 वोट मिले.

---विज्ञापन---

09:01 (IST) 03 Aug 2026
Bypoll Results LIVE Updates: मांजलपुर में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर

गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस की सीधी और कांटे की टक्कर होगी. भाजपा विधायक योगेशभाई नारनदास पटेल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी और उपचुनाव में यहां 37.50 प्रतिशत मतदान हुआ. भाजपा ने इस सीट से सतीश पटेल को और कांग्रेस ने भीखाभाई रबारी को चुनावी रण में उतारा है.

08:52 (IST) 03 Aug 2026
Bypoll Results LIVE Updates: दतिया में भाजपा संगठन और रणनीति की अग्निपरीक्षा

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ था. यहां से भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया है. वहीं कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को चुनावी रण में उतारा है. हालांकि इस सीट से नरोत्तम मिश्रा चुनाव टिकट के दावेदार थे और उन्होंने नामांकन पत्र भी ले लिया था, लेकिन ऐन मौके पर उनका टिकट काट दिया गया और आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया, जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने भाजपा हाईकमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. ऐसे में दतिया उपचुनाव के नतीजे भाजपा संगठन और रणनीति की अग्निपरीक्षा है.

---विज्ञापन---

08:45 (IST) 03 Aug 2026
Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हुई

बिहार के बांकीपुर उपनुनाव की मतगणना के तहत वोटों की गिनती जारी है. सुबह 8 से काउंटिंग शुरू हुई और साढ़े 8 बजे तक पोस्टल बैलेट गिने गए और अब ईवीएम वोटों की गणना जारी है. पटना के एएन कॉलेज में काउटिंग में चल रही है, जिसके बाहर सुरक्षा के इंतजाम बेहद कड़े हैं.  

08:34 (IST) 03 Aug 2026
Bypoll Results LIVE Updates: बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर की साख दांव पर लगी

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ था. यह सीट नितिन नबीन के विधायक पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. नितिन नबीन ने राज्यसभा सांसद और भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दिया था. इस सीट से जनसुराज पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष प्रशांत किशोर चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा पर दांव खेला हुआ है. लेकिन प्रशांत किशोर इस सीट पर भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाकर चुनाव जीत सकते हैं.

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर साल 2010 से ही वोट प्रतिशत में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन भाजपा चुनाव जीतती रही. इस बार प्रशांत किशोर पार्टी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. बांकीपुर में सवर्ण वोट बैंक है, जिसमें कायस्थ समाज प्रभावशाली है. भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा कायस्थ समुदाय से आते हैं, जबकि प्रशांत किशोर ब्राह्मण समाज से आते हैं. फिर भी प्रशांत किशोर के चुनाव जीतने के चांस ज्यादा हैं और एग्जिट पोल के नतीजे भी उन्हीं के पक्ष में गए हैं.

---विज्ञापन---

08:19 (IST) 03 Aug 2026
Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर-मांजलपुर और दतिया में उपचुनाव मतगणना शुरू

बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. मतगणना शुरू हो गई है. 30 जुलाई को बांकीपुर सीट पर सबसे कम 34.30 प्रतिशत, मांजलपुर सीट पर 37.50 प्रतिशत और दतिया सीट पर सबसे अधिक 71.44 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

Upchunav Resul 2026 Live Updates: बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. मतगणना शुरू हो गई है और बांकीपुर में जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बीच कांटे की टक्कर है. वहीं दतिया उपचुनाव में BJP की साख दांव पर लगी है, क्योंकि नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को चुनावी रण में उतारा गया था. हालांकि टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने खूब हंगामा किया था, लेकिन बाद में नरोत्तम में आशुतोष के लिए चुनाव प्रचार किया था. इधर मांजलपुर में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है.

---विज्ञापन---

बांकीपुर-मांजलपुर और दतिया में उपचुनाव मतणना से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ...

---विज्ञापन---