हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर क्यों हो रहे उपचुनाव? कड़ी सुरक्षा में मतदान जारी, दांव पर दिग्गजों की किस्मत

बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई. मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चुनाव आयोग ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है.

विज्ञापन

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया. बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीट पर हो रहे इन उपचुनावों पर हर किसी की नजर टिकी हुई है. तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उन पर भी पहले भाजपा का ही प्रभाव रहा है. ऐसे में बीजेपी के लिए इन सीटों को अपने कब्जे में बनाए रखना प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है, जबकि विपक्ष इन्हें सत्ता के खिलाफ जनमत साबित करने का अवसर मान रहा है.

कड़ी सुरक्षा में शुरू हुआ मतदान


बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई. मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चुनाव आयोग ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है जिससे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके. इन तीनों सीटों के नतीजे 3 अगस्त 2026 को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे.

इन सीटों पर क्यों कराए जा रहे हैं उपचुनाव?

बांकीपुर विधानसभा सीट


बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि यहां से लगातार पांच बार विधायक रहे भाजपा नेता नितिन नवीन अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए थे. उनके विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई. बांकीपुर को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है. पिछले विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन ने राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 50 हजार से अधिक मतों के बड़े अंतर से हराया था.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की दतिया सीट


मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के कारण हो रहा है. दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें धोखाधड़ी के मामले में तीन वर्ष की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई. दतिया का राजनीतिक इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है. साल 2008 से 2018 तक भाजपा ने लगातार जीत दर्ज की, लेकिन 2023 में कांग्रेस ने भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को हराकर यह सीट अपने नाम कर ली थी. इस बार भी यहां कांटे का मुकाबला माना जा रहा है.

मंजलपुर विधानसभा सीट


गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हुई. लंबे समय तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले योगेश पटेल ने लगातार आठ विधानसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया था. उनके निधन के बाद यह सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गई है. परिसीमन के बाद 2008 से अस्तित्व में आई इस सीट पर भाजपा का दबदबा लगातार कायम रहा है.

विज्ञापन

कहां किसके बीच कांटे की टक्कर?

  1. बांकीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा, राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता, जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर, आरएलजेपी उम्मीदवार तनवीर आलम के बीच कांटे की टक्कर है.
  2. वहीं, मध्य प्रदेश में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. एमपी के दतिया सीट पर भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी, कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) उम्मीदवार दामोदर सिह यादव के बीच टक्कर है.
  3. गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर है. यहां से बीजेपी उम्मीदवा सतीश पटेल और कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी की किस्मत दांव पर लगी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola