Bank Strike Postponed: देशभर के करोड़ों बैंक ग्राहकों और कारोबारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. सोमवार, 28 सितंबर से शुरू होने वाली बैंकों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को टाल दिया गया है. भारतीय बैंक संघ (IBA) और प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच हुई अहम बैठक में बनी सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है. यूनियनों ने पहले 28 सितंबर से 30 सितंबर तक कामकाज पूरी तरह ठप रखने का ऐलान किया था. यदि यह हड़ताल होती तो महीने के आखिरी दिनों में चेक क्लीयरेंस, कैश निकासी, ड्राफ्ट बनवाने और पासबुक प्रिंटिंग जैसे जरूरी काम बुरी तरह प्रभावित हो सकते थे.
यह भी पढ़ें : 5 Day Banking Update: क्या 5 डे बैंकिंग के वादे से मुकरी सरकार? बैंक हड़ताल से पहले वित्त मंत्रालय का बड़ा बयान
सकारात्मक बातचीत के बाद लिया गया फैसला
रविवार को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक रुख देखने को मिला, जिसके बाद यूनियनों ने आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया.
कई प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी
बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद कई प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी है:
- सभी शनिवार को छुट्टी का मुद्दा: बैंक कर्मचारियों की 5-डे बैंकिंग और बाकी बचे सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की मांग पर विचार करने के लिए IBA और UFBU की एक हाई-लेवल कमेटी का तत्काल गठन किया जाएगा. यह कमेटी सभी विकल्पों पर विचार करेगी, स्टेकहोल्डर्स से चर्चा करेगी और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वमान्य समाधान निकालेगी.
- स्केल IV और उससे ऊपर के अफसरों के लिए PLI स्कीम: स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए पीएलआई (PLI) स्कीम को लेकर यूनियनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए सरकार को संशोधन का प्रस्ताव भेजने पर IBA के साथ बातचीत शुरू होगी.
- अन्य लंबित मुद्दे: 8 मार्च 2024 के मिनट्स में दर्ज बाकी बचे शेष मुद्दों पर भी जल्द समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रहेगी. इन सभी बिंदुओं पर सकारात्मक सहमति बनने के बाद UFBU ने अपने आंदोलन और हड़ताल को टालने का आधिकारिक ऐलान किया है. सर्कुलर पर सी.एच. वेंकटाचलम, रूपम रॉय, एल. चंद्रशेखर, संजय खान, देबाशीष बसु चौधरी, प्रेम मक्कड़ और ओपी शर्मा के हस्ताक्षर हैं. इस संबंध में विस्तृत सर्कुलर जल्द जारी किया जाएगा.
अगर यह हड़ताल होती तो लगातार तीन दिनों तक बैंकों में कामकाज ठप रहने से आम लोगों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता था. हालांकि, रविवार को दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद यूनियनों ने प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति जता दी है.अब सोमवार से सभी बैंकों की शाखाएं सामान्य दिनों की तरह ही खुलेंगी और काम करेंगी. ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और वे अपनी नजदीकी शाखा में जाकर सामान्य रूप से लेन-देन कर सकेंगे. इसके अलावा एटीएम और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं भी बिना किसी रुकावट के चालू रहेंगी.
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
1 hr agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
2 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
3 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
4 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
4 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
5 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
6 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
6 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines