Bank Strike Postponed: देशभर के बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

बैंक यूनियनों और IBA के बीच रात 9:30 बजे हुई बैठक में अहम मांगों पर सहमति बन गई है. सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने के लिए तुरंत एक हाई-लेवल कमेटी गठित की जाएगी. इसके मद्देनजर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी हड़ताल और विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिए हैं.

bank strike | reserve bank | state bank

देशभर के बैंकों में 3 दिन की हड़ताल का फैसला वापस ले लिया गया है. (Credit-AI)

Bank Strike Postponed: देशभर के करोड़ों बैंक ग्राहकों और कारोबारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. सोमवार, 28 सितंबर से शुरू होने वाली बैंकों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को टाल दिया गया है. भारतीय बैंक संघ (IBA) और प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच हुई अहम बैठक में बनी सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है. यूनियनों ने पहले 28 सितंबर से 30 सितंबर तक कामकाज पूरी तरह ठप रखने का ऐलान किया था. यदि यह हड़ताल होती तो महीने के आखिरी दिनों में चेक क्लीयरेंस, कैश निकासी, ड्राफ्ट बनवाने और पासबुक प्रिंटिंग जैसे जरूरी काम बुरी तरह प्रभावित हो सकते थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

सकारात्मक बातचीत के बाद लिया गया फैसला

रविवार को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक रुख देखने को मिला, जिसके बाद यूनियनों ने आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया.

कई प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी

बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद कई प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी है:

विज्ञापन
  • सभी शनिवार को छुट्टी का मुद्दा: बैंक कर्मचारियों की 5-डे बैंकिंग और बाकी बचे सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की मांग पर विचार करने के लिए IBA और UFBU की एक हाई-लेवल कमेटी का तत्काल गठन किया जाएगा. यह कमेटी सभी विकल्पों पर विचार करेगी, स्टेकहोल्डर्स से चर्चा करेगी और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वमान्य समाधान निकालेगी.
  • स्केल IV और उससे ऊपर के अफसरों के लिए PLI स्कीम: स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए पीएलआई (PLI) स्कीम को लेकर यूनियनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए सरकार को संशोधन का प्रस्ताव भेजने पर IBA के साथ बातचीत शुरू होगी.
  • अन्य लंबित मुद्दे: 8 मार्च 2024 के मिनट्स में दर्ज बाकी बचे शेष मुद्दों पर भी जल्द समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रहेगी. इन सभी बिंदुओं पर सकारात्मक सहमति बनने के बाद UFBU ने अपने आंदोलन और हड़ताल को टालने का आधिकारिक ऐलान किया है. सर्कुलर पर सी.एच. वेंकटाचलम, रूपम रॉय, एल. चंद्रशेखर, संजय खान, देबाशीष बसु चौधरी, प्रेम मक्कड़ और ओपी शर्मा के हस्ताक्षर हैं. इस संबंध में विस्तृत सर्कुलर जल्द जारी किया जाएगा.

अगर यह हड़ताल होती तो लगातार तीन दिनों तक बैंकों में कामकाज ठप रहने से आम लोगों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता था. हालांकि, रविवार को दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद यूनियनों ने प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति जता दी है.अब सोमवार से सभी बैंकों की शाखाएं सामान्य दिनों की तरह ही खुलेंगी और काम करेंगी. ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और वे अपनी नजदीकी शाखा में जाकर सामान्य रूप से लेन-देन कर सकेंगे. इसके अलावा एटीएम और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं भी बिना किसी रुकावट के चालू रहेंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ