Bangladesh Political Crisis Latest Update: बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में खासकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। आंकड़ों की मानें तो 5 अगस्त 2024 के बाद बांग्लादेश में 232 से ज्यादा लोगों की जाने जा चुकी है। 52 जिलों में 205 हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें ज्यादातर घटनाएं हिंदुओं के खिलाफ देखने को मिल रही हैं। अब आलम ये है कि हजारों की संख्या में हिंदू सड़कों पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बांग्लादेश के अलावा भारत और अमेरिका में भी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का जमकर विरोध किया जा रहा है।
मोहम्मद युनूस ने की अपील
बांग्लादेश की कमान संभालने वाले नोबल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनूस ने सभी छात्रों से शांति की अपील की है। मोहम्मद युनूस ने बांग्लादेशी विश्वविद्यालय के छात्रों से कहा कि क्या वो (अल्पसंख्यक और हिंदू) हमारे देश के निवासी नहीं हैं? आपने इस देश की रक्षा की है तो क्या आप उन परिवारों की सुरक्षा नहीं कर सकते हैं? वो भी हमारे भाई हैं। हम साथ लड़े हैं और साथ मिलकर रहेंगे।
यह भी पढ़ें- बहादुर पायलट! जान देकर 400 जिंदगियां बचाई, हेलीकॉप्टर होटल की छत से टकराया और धू-धू कर जला
बांग्लादेश में हिंदू हुए एकजुट
बांग्लादेश में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के खिलाफ हिंदू समेत तमाम अल्पसंख्यकों ने भी आवाज बुलंद कर ली है। हिंदुओं ने साथ मिलकर रैली का आयोजन किया है। उनका कहना है कि ये हमारी मिट्टी है। बांग्लादेश हमारी मातृभूमि है और हम इसे कभी नहीं छोड़ेंगे। इन रैलियों में बांग्लादेशी हिंदू समाज की रक्षा करो जैसे नारे भी सुनाई दे रहे हैं। साथ ही कई लोग जय श्री राम के नारे लगाते भी दिखाई दे रहे हैं। बांग्लादेशी हिंदू मंदिर तोड़े जाने और लड़कियों को निशाना बनाए जाने से काफी नाराज हैं।
अमेरिका में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन
बता दें कि बांग्लादेश में 100 से ज्यादा हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों की मौत की खबर सामने आई है। इसे लेकर दुनियाभर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस लिस्ट में एक नाम अमेरिका का भी शामिल है। रविवार की सुबह हस्टन के शुगर लैंड सिटी हॉल में लगभग 300 लोगों की भीड़ मौजूद थी। इन प्रदर्शनकारियों में भारतीय मूल के अमेरिकी और बांग्लादेशी मूल के नागरिक शामिल थे। सभी अमेरिकी सरकार से एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अमेरिकी सरकार बांग्लादेशी अल्पसंख्यक को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए।
यह भी पढ़ें- पेट चीर कर निकाला ऑर्गन, जिंदा बचा तो फिर करना चाहा ऑपरेशन; चीन के कैदी ने सुनाई खौफनाक कहानी
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: 'ठगों का मेला', आज INDIA ब्लॉक की महारैली पर दिल्ली BJP ने कसा तंज
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
12 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines