हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

क्यों कातिल बना बचपन का दोस्त? बांग्लादेशी सांसद को बेरहमी से मारा, चमड़ी उधेड़कर लाश के किए टुकड़े

Bangladesh MP Murder Reason Revealed: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार को उन्हीं के बचपन के दोस्त ने क्यों मौत के घाट उतार दिया? इसकी वजह सामने आ गई है। साथ ही यह खुलासा भी हो गया है कि आरोपी ने कैसे उन्हें खौफनाक मौत दी?

विज्ञापन
Bangladesh MP Mnwarul Azim Anar

Bangladesh MP Murder Case Reason Revealed: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार को आखिर उनके ही बचपन के दोस्त ने क्यों मौत के घाट उतारा? क्यों इतनी खौफनाक मौत दी कि रूह तक कांप जाए। दोस्त को मारकर कसाई के हाथों लाश के साथ क्रूरता कराई। कसाई ने लाश को पीट-पीटकर चमड़ी उधेड़ी और लाश के टुकड़े करके हड्डियां तोड़कर अलग-अलग की। बैग में भरकर लाश के टुकड़े ठिकाने लगा दिए।

वहीं इस खौफनाक क्रूरता से भरे हत्याकांड की वजह पश्चिम बंगाल की CID को मिले इनपुट में सामने आई है। हत्याकांड का मास्टरमाइंड अमेरिका में रहने वाला अख्तरुज्जान शाहीन है, जिसने अपने जिगरी दोस्त सांसद अनवारुल की हत्या गोल्ड स्मगलिंग के कारण की। दोनों के बीच सोने की तस्करी करने के बदले मिले पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें:वो खूबसूरत लड़की गिरफ्तार, जिसने हत्यारों तक बांग्लादेशी सांसद को पहुंचाया; गला घोंट चमड़ी उधेड़ी, हड्डियां तोड़ीं

विज्ञापन

राज खुलने के डर से लगा दिया ठिकाने

अख्तरुज्जान गोल्ड स्मगलर है और दोस्त होने के नाते सांसद अनवारुल उसकी मदद करते थे, लेकिन बदले में पैसे मांगे गए तो दोनों दोस्तों में विवाद हो गया। सांसद उसे पर्दाफाश करने की धमकी दे रहे थे, इसलिए राज खुलने के डर से उसने सांसद दोस्त को उसे ठिकाने लगवा दिया। अख्तरुज्जान शाहीन बांग्लादेश के झेनईदह (Jhenaidah) का निवासी है, लेकिन वह अमेरिका का नागरिक है। अख्तरुज्जान का भाई झेनईदह के कोटचांदपुर नगर पालिका का मेयर है और सांसद अनार भी झेनईदह से ही MP थे। वहीं पुलिस केस के 2 हत्यारोपी पकड़ चुकी है।

यह भी पढ़ें:गला घोंटकर चमड़ी उधेड़ी, लाश के टुकड़े करके हड्डियां तोड़ीं; बांग्लादेश के सांसद को देखिए कितनी बेरहमी से मारा?

विज्ञापन

मास्टरमाइंड खुद इंडिया आया सुपारी देने

सूत्रों के अनुसार, अख्तरुज्जान शाहीन अप्रैल महीने में इंडिया आया था। यहां वह कॉन्ट्रैक्ट किलर अमानुल्लाह अमान और उसकी दोस्त सिलिस्टा रहमान को साथ लेकर कोलकाता आया। यहा तीनों ने एक फ्लैट किराये पर लिया। सियाम और जिहाद हवलदार भी उन्हें कोलकाता में मिले। पांचों ने मिलकर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग प्लान की, 5 करोड़ में डील पक्की की। इसके बाद 10 मई को शाहीन बांग्लादेश चला गया। टारगेट पूरा करने की जिम्मेदारी अमानुल्लाह को मिली। अमानुल्लाह ने बांग्लादेश से 2 सहयोगी फैजल शाजी और मुस्ताफिज बुलाए, जिन्होंने सांसद अनार को मारने में मदद की। मास्टरमाइंड अख्तरुज्जान सांसद के गुमशुदा होने की खबरें फैलीं तो वह नेपाल के रास्ते दुबई गई और वहां से फ्लाइट लेकर अमेरिका चला गया।

यह भी पढ़ें:22 स्टूडेंट जिंदा जले, 50 ने खिड़की से कूद बचाई जान; जानें 5 साल पहले सूरत में कैसे हुआ था खौफनाक हादसा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola