Bangladesh MP Murder Case Accused Girl Detained: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार को जिस लड़की ने अपने हुस्न के जाल में फंसाकर कॉन्ट्रैक्टर किलर्स तक पहुंचाया, वह लड़की पकड़ी गई है। लड़की का नाम शिलांती रहमान है और वह सांसद के दोस्त अख्तरुज्जान की प्रेमिका है। CCTV में वहीं सांसद के साथ फ्लैट के अंदर गई थी और उसके साथ जो 2 आदमी थे, वे कॉन्ट्रैक्ट किलर्स थे।
इन दोनों आदमियों की तलाश अब पुलिस को है, क्योंकि वे दोनों ही सांसद के लाश के टुकड़ों को बैग में भरकर ठिकाने लगाने के लिए ले गए हैं। उनका सुराग मिलने पर पुलिस को लाश भी मिल जाएगी। वहीं शिलांती का सुराग पुलिस को बांग्लादेश बॉर्डर से पकड़े गए कसाई जिहाद हवलदार से पूछताछ में मिला, जिसने सांसद की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। वहीं हत्याकांड का मास्टरमाइंड अख्तरुज्जान है।
यह भी पढ़ें:सड़क पर बिखरी लाशें, खून से सनी चप्पलें-सामान; अंबाला में 7 लोगों की जान लेने वाले हादसे की वजह आई सामने
फ्रॉम अमेरिका वाया ढाका टू कोलकाता कॉन्ट्रैक्ट किलिंग
पश्चिम बंगाल CID के सूत्रों के अनुसार, जिस समय सांसद अनार का मर्डर हुआ। वह कोलकाता में ही थी और 15 मई को जब दोनों हत्यारोपी लाश ठिकाने के लिए निकल गए तो वह सांसद को मारने वाले कॉन्ट्रैक्ट किलर अमानुल्लाह अमान के साथ वापस बांग्लादेश चली गई। शिलांती बांग्लादेश की ही नागरिक है और ढाका की रहने वाली है।
वहीं जिहाद हवलदार को CID की टीम ने बांग्लादेश बॉर्डर से गिरफ्तार किया था, क्योंकि वह खुलना गांव का रहने वाला है, इसलिए मर्डर करने के बाद वह अपने देश भागने की फिराक में थे। इन दिनों वह मुंबई में रहता है और उसे वारदात अंजाम देने के लिए मुंबई से बुलाया गया था। 2 महीने पहले जिहाद को कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का ऑर्डर मिला था और 5 करोड़ की सुपारी में उसका भी हिस्सा है। वह मुंबई से आकर कोलकाता एयरपोर्ट के नजदीक एक होटल में रुका हुआ था।
यह भी पढ़ें:लैंड स्लाइड से 100 लोगों की मौत, लाशें मलबे में दबी मिली; पापुआ न्यू गिनी के एक गांव में हुआ हादसा
12 मई को इंडिया आए थे सांसद अनार
बता दें कि सांसद अनार किसी बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज कराने के लिए 12 मई को इंडिया आए थे। 13 मई की सुबह वे मेडिकल टेस्ट कराने के लिए घर से निकले थे, लेकिन एक मैसेज उनकी बेटी को आया कि वे दिल्ली में हैं। 2 दिन तक बेटी उनसे संपर्क करती रही, लेकिन फोन नहीं मिलने पर उन्होंने सांसद के साथ इंडिया आए गोपाल विश्वास को फोन किया। जब गोपाल को भी उनका सुराग नहीं मिला तो उसने कोलकाता के बारानगर पुलिस थाने में 18 मई को सांसद के लापता होने की शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की तो कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मामला सामने आया।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 hr ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines