ISKON Chinmoy Krishna Das Arrest News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। ISKON के सदस्य चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी से मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। वहीं भारत ने भी बांग्लादेश को दो टूक संदेश दिया है।
विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों में की निंदा
भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि बांग्लादेश सम्मिलित सनातन जागरण जोट के प्रवक्ता श्री चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और जमानत रद्द होने पर हमें गहरी चिंता है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर कई हमले हुए। कुछ उग्रवादियों ने अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया। अल्पसंख्यकों के साथ लूट-पाट और हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। कई लोगों के घर और बिजनेस तबाह कर दिए गए। मंदिरों और प्रतिमाओं को भी ध्वस्त कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- संभल में क्यों भड़की हिंसा? पुलिस को जिंदा जलाने की तैयारी, FIR में चौंकाने वाले खुलासे
गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
विदेश मंत्रालय ने आगे लिखा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बावजूद कार्रवाई एक ऐसे धार्मिक संत पर हो रही है, जिसने शांतिपूर्ण तरीके से लोगों को जमा किया था। यही नहीं शांतीपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करने रहे अल्पसंख्यकों पर भी हमले हो रहे हैं। हम इसकी भी कड़ी निंदा करते हैं।
बांग्लादेश से की अपील
विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के अधिकारियों से अपील की है कि वो हिंदू समेत सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और सिक्योरिटी सुनिश्चित करें। लोगों को शांतीपूर्ण तरीके से एकत्रित होने और अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है।
क्या है मामला?
बता दें कि श्री चिन्मय कृष्ण प्रभु पर बांग्लादेश के झंडे का निरादर करने का आरोप लगा है। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार अक्टूबर में अपनी रैली के दौरान उन्होंने झंडे का अपमान किया था। चिन्मय कृष्ण दास पुंडारिक धाम के अध्यक्ष हैं। बांग्लादेश सरकार ने भगवा लहराने के लिए उनपर देशद्रोह के 18 मुकदमें दर्ज किए हैं। उनकी गिरफ्तारी का पूरे देश में विरोध हो रहा है। पश्चिम बंगाल में रहने वाले हिंदुओं का कहना है कि अगर चिन्मय कृष्ण दास को जमानत नहीं मिली, तो वो बांग्लादेश के बॉर्डर को सीज कर देंगे।
यह भी पढ़ें- फडणवीस का CM बनना NCP के लिए फायदेमंद क्यों? BJP के सामने होगी बड़ी चुनौती
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
2 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
7 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
9 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
10 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines