Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरु में टेक इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला देशभर में चर्चा में है। अतुल सुभाष का 24 पेज का सुसाइड नोट और 90 मिनट का वीडियो सामने आया था। जिसमें सुभाष ने अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। अब निकिता की कंपनी एक्सेंटर ने मामले में बड़ा एक्शन लिया है। कंपनी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को लॉक कर दिया है। कंपनी की CEO जूली स्वीट का अकाउंट भी लॉक्ड बता रहा है। सुभाष की बॉडी उनके फ्लैट में मिली थी। वीडियो में सुभाष ने अपना दर्द बयां किया था। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर इस मामले की खूब चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें:UP के 30 और बिहार के 10 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?
यूजर्स एक्सेंटर कंपनी से डिमांड कर रहे हैं कि निकिता को नौकरी से निकाल दिया जाए। निकिता एक्सेंटर में फिलहाल AI/ML एक्सपर्ट के तौर पर कार्यरत है। सीईओ जूली के एक्स अकाउंट पर क्लिक करते ही पोस्ट्स प्रोटेक्टेड का मैसेज आ रहा है। जूली की पोस्ट केवल अप्रूव्ड फॉलोअर ही देख सकते हैं। एक्सेस पाने के लिए फॉलो बटन को क्लिक करने की हिदायत दी जा रही है। आईटी कर्मचारी भी सुभाष को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हो चुके हैं। 12 दिसंबर को लगभग 100 IT कर्मचारियों ने एक्सेंटर के बेंगलुरु दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया है। TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोगों के बीच जस्टिस फॉर सुभाष के पोस्टर भी बांटे गए हैं।
जंतर-मंतर पर जुटने की अपील
लोगों से अपील की गई है कि वे दिल्ली में जंतर-मंतर के बाहर एकजुट हों। एक्सेंटर के कोलकाता और हैदराबाद ऑफिस के बाहर भी प्रदर्शन की अपील की गई है। मामले में पुलिस ने अतुल के भाई विकास की शिकायत के आधार पर निकिता सिंघानिया के खिलाफ FIR दर्ज की है। सूत्रों के मुताबिक अतुल सुभाष के सुसाइड का मामला सामने आने के बाद निकिता अंडरग्राउंड है। वहीं, निकिता का भाई और मां भी यूपी के जौनपुर स्थित घर से फरार हैं। विकास ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें निकिता रात के समय बाइक पर सवार होकर जाती दिखी थी।
यह भी पढ़ें:Namo Bharat से दिल्ली टू मेरठ सिर्फ इतने मिनट में, इन दो स्टेशनों के बीच ट्रायल रन शुरू
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
6 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
6 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
9 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
12 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
13 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
13 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
14 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
15 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines