बेंगलुरू: कर्नाटक की राजधानी बेगलुरू से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला यसामने आया है। यहां 74 साल के रिटायर्ड पुलिसकर्मी को महज 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी और पीड़ित बच्ची दोनों की मेडिकल जांच की प्रक्रिया जारी है। दूसरी ओर आरोप यह भी है कि इस घिनौनी हरकत पर पर्दा डालने के लिए बच्ची के पिता को भी धमकाया गया। बहरहाल, पुलिस की तरफ से पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत केस दर्ज करके आगे की तफ्तीश की जा रही है।
- पुलिस को दी शिकायत में किरायेदार महिला ने बताया-बेटी जब लौटी तो उसके होंठ सूजे हुए थे और रो रही थी वो
- बात करने नीचे गए तो फिर पुलिस में नौकरी कर रहे रिटायर्ड SI के बेटे ने गुंडों का डर दिखाकर पैसे लेकर चुपचाप घर खाली करने की दी धमकी
वाकया सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे पूर्वी बेंगलुरू में घटा है। मिली जानकारी के अनुसार यहां बेंगलुरू पुलिस से बतौर उप निरीक्षक (Sub Inspector) रिटायर हो चुके 74 साल के एक व्यक्ति के यहां 7 अगस्त को ही एक परिवार किराये पर रहने के लिए आया था। इस बूढ़े को किरायेदार की महज 7 साल की बच्ची के साथ गलत काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें – बंगाल की खाड़ी में हलचल, जानें आज कहां-कहां होगी आफत की बारिश
इस मामले में पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार किरायेदार महिला ने बताया कि वो रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर में ऊपर की मंजिल पर रहते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे खेल रही बच्ची का खिलौना गिर गया, जिसे उठाने के लिए वह नीचे गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो आवाज देने पर वह रोते हुए आई।
शिकायतकर्ता महिला और उसके पति ने बताया, ‘उसके (बच्ची के) होंठ सूजे हुए थे। वह रो रही थी और मुझे बता रही थी कि नीचे उसके साथ क्या हुआ था। वह बहुत डरी हुई थी’। इसके बाद जब इस संबंध में नीचे जाकर बात की गई तो रिटायर्ड SI के बेटे (वह भी पुलिस में है) ने धमकी दी, ‘मैं कई गुंडों को जानता हूं। चुपचाप पैसे लो और घर खाली कर दो, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा’।
बताया जा रहा है कि इसके बाद किरायेदार दंपति ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के तहत एफआईआर दर्ज करने के साथ ही मुख्य आरोपी (रिटायर्ड SI) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ-साथ पीड़ित बच्ची की भी मेडिकल जांच कराई जा रही है। इसके अलावा मुख्य आरोपी के बेटे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा सकता है, जिसने पिता के अपराध को छिपाने के लिए पीड़ित बच्ची के पिता को धमकी दी थी।
संबंधित खबरें
हाथों में गल्व्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
3 mins agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
14 mins agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
40 mins ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
1 hr ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
3 hrs agoLIVE: राजस्थान में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, खनन को लेकर हुआ विवाद
4 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
4 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
12 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
13 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines