Bangalore blast update: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट केस की जांच आगे बढ़ाते हुए सेंट्रल जांच एजेंसी NIA ने आरोपी पर इनाम की घोषणा की है। NIA ने संदिग्ध आरोपी को पहचानने और उसकी सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। जांच एजेंसी ने अपने पोस्टर में स्पष्ट किया है कि आरोपी के खिलाफ इनपुट देने वाले शख्स का नाम गुप्त रखा जाएगा।
कैफे से बाहर निकलते हुए नहीं दिखा बैग
दरअसल, हमले से पहले कैफे से टोपी और मुखौटा पहने एक युवक निकलता दिख रहा है। इस संदिग्ध युवक का घटना के 5 दिन बाद भी स्थानीय पुलिस और एनआईए पता नहीं लगा पाई है। एजेंसी सूत्रों के अनुसार, आरोपी के तार लश्कर से जुड़ रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज में वह बैग रखता दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक ने चश्मा भी लगा रखा था। वह अपनी पहचान छिपाना चाहता था। आपको बता दें कि गत 1 मार्च को ब्रुकफील्ड के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट हुआ था। इस धमाके में करीब 10 लोग घायल हुए थे।
सात राज्यों के 17 ठिकानों पर छापेमारी
मामले में दो आतंकियों जुनैद और सलमान का नाम भी सामने आया था। जांच एजेंसी उन दोनों की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों अजरबैजान में कहीं छिपे बैठे हैं। दोनों के कैफे विस्फोट से तार जुड़ते दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों कर्नाटक की जेल में टी-नजीर से मिले थे। नजीर कुख्यात आतंकी है। इसके अलावा मंगलवार को एजेंसी ने इस मामले में स7 अलग-अलग राज्यों में आतंकियों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।
यह भी पढ़ें: कोलकाता में देश की पहली अंडर वाटर मेट्रो टनल का उद्घाटन, PM मोदी ने पूरा किया 100 साल पुराना सपना
यह भी पढ़ें: ‘Orry बेटा मस्ती नहीं’, Rihanna को गलत तरह से छूने पर लोगों ने कर दिया ट्रोल
संबंधित खबरें
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
7 mins agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
38 mins agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
59 mins agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
1 hr ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
3 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
3 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
4 hrs agoLIVE: राहुल गांधी पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज, कहा- कार्रवाई होगी
6 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
6 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines