Balasore Train Accident: 130 दिन बाद भी नहीं हो सकी 28 शवों की पहचान, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

Balasore Train Accident: निगम ने लावारिस पड़े 28 शवों का अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया है। मंगलवार शाम को अंतिम संस्कार शुरू कर दिया गया।

Balasore train accident: unclaimed bodies cremation begins

Balasore train accident: unclaimed bodies cremation begins

Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में 290 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हादसे के 130 दिनों बाद भी कई शवों की पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) ने बड़ा फैसला लिया है। निगम ने लावारिस पड़े 28 शवों का अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया है। मंगलवार शाम को अंतिम संस्कार शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

ओडिशा के बालासोर में 2 जून को बहानागा बाजार ट्रेन हादसे के बाद से ही ये शव रखे हुए थे। बीएमसी आयुक्त विजय अमृता कुलंगे ने कहा- हमने श्मशान घाट पर तीन शवों का दाह संस्कार शुरू किया। हम अगले 2-3 दिनों में शेष शवों का दाह संस्कार करेंगे। चूंकि शवों को लंबे समय तक जमे हुए कंटेनरों में रखा गया था, हम देखना चाहते हैं कि इसमें कितना समय लगता है।

विज्ञापन

नगर निगम, ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों की मौजूदगी में तीनों शवों का दाह संस्कार किया गया। एम्स के मुर्दाघर में रखे बाकी 25 शव बुधवार को बीएमसी को सौंप दिए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है।

विज्ञापन

बता दें कि 2 जून की शाम को चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस बहनागा बाजार में एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। इसके कुछ डिब्बे पटरी से उतरे, फिर हावड़ा जा रही यशवन्तपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गए। यह तीन दशकों में भारत की सबसे भीषण रेल दुर्घटना थी।

मारे गए 296 लोगों में से 162 शवों को एम्स भुवनेश्वर के मुर्दाघर में रखा गया था, जिनमें से 81 शवों को पहचान के बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिया गया था। शेष 81 में से अस्पताल अधिकारियों ने डीएनए मिलान के बाद 53 शव सौंप दिए, जबकि 28 शव लावारिस रह गए। बालासोर रेलवे स्टेशन के रेलवे पुलिस बल बैरक में यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के दो जनरल डिब्बों में यात्रा कर रहे यात्रियों के 147 बैग का भी कोई दावेदार नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ