डिजिटल क्रांति और तेजी से बदलते सूचना परिदृश्य के दौर में मीडिया जगत आज अपने सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. ऐसे दौर में ‘बीएजी नेटवर्क’ की चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर और ‘न्यूज24’ की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद ने एक्सचेंज4मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में भारतीय मीडिया के वर्तमान और भविष्य पर खुलकर अपने विचार साझा किए हैं. प्रिंट, टेलीविजन से लेकर न्यू मीडिया तक के तीन दशकों से अधिक के अपने समृद्ध पत्रकारीय अनुभव रखने वालीं अनुराधा प्रसाद ने कहा कि आज की तारीख में मीडिया जगत में प्रासंगिक और टिकाऊ बने रहने के लिए समय के साथ खुद को बदलना और नई तकनीकों को बिना झिझक अपनाना बेहद अनिवार्य हो चुका है.
अनुराधा प्रसाद के मुताबिक, टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस न्यूज रूम के काम को गति और सुविधा दे सकते हैं, लेकिन वे कभी भी जमीनी पत्रकारिता, इंसानी संवेदनाओं और पत्रकार की निष्पक्ष नजर का विकल्प नहीं बन सकते. उन्होंने माना कि आज मीडिया के सामने टीआरपी की अंधी दौड़, डिजिटल माध्यमों की रफ्तार और विश्वसनीयता बचाने की तिहरी चुनौती है. ऐसे में जो संस्थान विश्वसनीयता को ताक पर रखकर केवल क्लिक या व्यूज के पीछे भागेंगे, वे लंबी दौड़ से बाहर हो जाएंगे.
उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है. जब तक खबरों में सरोकार, तथ्य और जनता का विश्वास बना रहेगा, तब तक मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी मजबूत भूमिका निभाता रहेगा.
क्लिक कर पढ़ें पूरा इंटरव्यू : ‘मीडिया में टिके रहने के लिए बदलाव और टेक्नोलॉजी को अपनाना जरूरी’ – अनुराधा प्रसाद
संबंधित खबरें
कोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
22 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
3 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
4 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines