हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पोस्टमार्टम में खुला अक्षय शिंदे की मौत का सच, बदलापुर रेप केस के आरोपी का हुआ था एनकाउंटर

Akshay Shinde Postmortem Report: बदलापुर रेप केस के आरोपी अक्षय शिंदे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें हुए खुलासों ने पुलिस के दावों की पोल खोल दी है। पुलिस का कहना है कि सेल्फ डेफेंस में गोली चलाई, लेकिन यहां बड़ा सवाल यह था कि अगर सेल्फ डेफेंस में गोली चलाई गई तो वह सीधे सिर में कैसे लगी? इसलिए कहा जा रहा था कि सीधा टारगेट करके सिर में गोली मारी गई।

विज्ञापन
Badlapur Rape Case Accused

Akshay Shinde Postmortem Report: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर रेप केस के आरोपी अक्षय शिंदे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सिर में गोली लगने के बाद ज्यादा खून बहने से अक्षय शिंदे की मौत हो गई। सिर की बाईं ओर गोली का निशान मिला है। अक्षय शिंदे को 23 सितंबर दिन सोमवार को पुलिस ने नवी मुंबई की तलोजा जेल से ठाणे जिले के बदलापुर ले जाते समय एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

यह भी पढ़ें:हादसे में 7 लोगों की मौत, ट्रक में भिड़ी कार, श्यामला जी मंदिर से लौट रहा था परिवार

अक्षय शिंदे का पोस्टमार्टम मंगलवार शाम को करीब 7 घंटे चला। 5 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अक्षय शिंदे का शव अभी तक परिवार ने लिया नहीं है, इसलिए शव को छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल की मोर्चरी में रखा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुंब्रा पुलिस को हैंडओवर कर दी गई है। वहीं केस की जांच CID कर रही है और सरकार ने केस की जांच रिपोर्ट भी तलब की है।

विज्ञापन

नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन की SOP अनुसार पोस्टमार्टम

बता दें कि अक्षय शिंदे का पोस्टमार्टम नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन के निर्देशों पर और एक SOP को फॉलो करके किया गया। महाराष्ट्र पुलिस की CID को पोस्टमार्टम कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पोस्टमार्टम मुंबई के जेजे अस्पताल में किया गया।

यह भी पढ़ें:280 यात्रियों से भरी फ्लाइट, अचानक निकलने लगा धुंआ; चेन्नई से दुबई जा रहा था अमीरात एयरलाइंस का प्लेन

विज्ञापन

पुलिस के दावों की खुल गई पोल

बता दें कि अक्षय शिंदे का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर संजय शिंदे ने अपने बयान में बताया था कि जब अक्षय को ले जाया जा रहा था तो वह अचानक आक्रामक हो गया और उसने सुरक्षा कर्मी के हाथ से पिस्तौल छीन ली थी। उसने फायरिंग भी की थी, इससे बचने के लिए उन्हें सेल्फ डेफेंस में गोली चलानी पड़ी।

गोली अक्षय को लगी और उसकी मौत हो गई, जबकि सवाल यह उठाया गया था कि अगर सेल्फ डेफेंस में गोली चलाई गई तो गोली सीधे सिर में कैसे लगी? वहीं सिर में गोली लगने का मतलब है कि टारगेट करके गोली मारी गई, ऐसे में यह सीधा-सीधा एनकाउंटर है, न कि सेल्फ डेफेंस में चली गोली लगने से मौत।

विज्ञापन

राकांपा (SP) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी यही कहते हुए एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे कि पुलिस कस्टडी में चेहरे पर काला कपड़ा ढके, हाथों में हथकड़ी पहने शख्स को पिस्तौल नजर कैसे आई और उसने वह छीन कैसे ली?

यह भी पढ़ें:मासूम बेटा-बेटी की कातिल मां…दोनों को कुत्ते के पट्टे से फांसी देकर मारा, पिटबुल के साथ भी किया ‘गंदा’ काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola