Baba Vanga Prediction 2026: दुनिया में कई नाम ऐसे हैं जिनकी भविष्यवाणियों और शक्तियों ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. ऐसा ही एक नाम है बाबा वेंगा का. जिनकी भविष्यवाणी अक्सर लोगों को सकते में डाल देती है. इस समय पूरी दुनिया जिस तरह से युद्ध का माहौल दिखाई दे रहा है उसे देखते हुए हर इंसान ये जानना चाहता है कि आखिर इसका अंत कैसे और कब होगा. दुनिया में इस समय चल रही घटनाओं के बारे सटीक जानकारी तो नहीं दी जा सकती है लेकिन दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो भविष्य को देखने का दावा करते हैं और लोगों को आश्चर्य तब होता है जब उनकी भविष्यवाणी सही साबित होने लगती है. बाबा वेंगा भी इसी लिस्ट में आते हैं क्योंकि कई बार हमने देखा कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच निकली और इसके बाद लोगों का उनके प्रति विश्वास और ज्यादा बढ़ गया.
बाबा वेंगा ने 2026 को लेकर की ये भविष्यवाणी
बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर ये बात कही थी कि साल 2025 अशांति का साल है इसमें बहुत सारे युद्ध होंगे. उन्होंने यूरोप में जंग, भूकंप और बाढ़ पर अधिक जोर दिया था, जो लगभग सच साबित हो रही है. वहीं अब बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन चुकी है. बाबा वेंगा ने साल 2026 को लेकर भी भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि 2026 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू होगा. उनके मुताबिक दुनिया की वैश्विक ताकतें आपस में भिड़ेंगी और दुनिया में तनाव और अधिक बढ़ेगा. उन्होंने कहा था कि चीन के ताइवान पर कब्जे की कोशिश और रूस-अमेरिका के बीच टकराव भी होता, जो अभी तक नहीं हुआ है. साल 2026 में वैश्विक ताकतें आपस में भिड़ेंगी और ये महाविनाश होगा.
हम सब बन जाएंगे नौकर
बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि साल 2026 तक हमारी जिदंगी के मालिक हम नहीं होंगे बल्कि हम पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का राज होगा. दुनिया भर में लोगों की जिदंगी तकनीक के प्रभाव के कारण बदल जाएगी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हमारी जिदंगी पर पूरा कब्जा हो जाएगा. अभी तो हम इसे आदेश दे रहें हैं लेकिन आगे चलकर ये हमें आदेश देना शुरू करेगा.
यह भी पढ़ें- जापानी बाबा वेंगा की कौन सी भविष्यवाणी सबसे पहले हुई थी सच? पहली प्रीडिक्शन में गईं थीं 18 हजार जानें
साल 2027 को लेकर बाबा वेंगा ने क्या कहा?
बाबा वेंगा ने साल 2027 को लेकर भी एक अहम भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि साल 2027 तक एक नई बीमारी या बायोलॉजिकल एक्पेरिमेंट प्रयोग सामने आएगा जिसके कारण इंसान खुद को सुपरह्यूमन के जैसा महसूस करेंगे. 2027 में पूरी दुनिया में रासायनिक और जैविक युद्ध भी हो सकते हैं.
कौन थी बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था. उनका जन्म 31 जनवरी 1911 में बुल्गारिया में हुआ था. जन्म के बाद बाबा वेंगा का बचपन सामान्य था लेकिन जब वो 12 साल की थीं तो एक भयानक तूफान में उनकी आंखों में रेत भर गई, जिसके कारण उनकी आंखों की रौशनी पूरी तरह से चली गई. कहा जाता है कि यह घटना उनकी रहस्यमयी शक्तियों के बाहर आने की वजह बनी.
संबंधित खबरें
दिल्ली के प्रदूषण का पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने, क्या AQI कर रहा खराब?
7 mins agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
1 hr agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
4 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
5 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines