हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बाबा सिद्दीकी के कारनामों से उठाया बिश्नोई गैंग के शूटर ने पर्दा, बोले- वो अच्छा इंसान नहीं था और...

Baba Siddique Murder Case Update: दिल्ली पुलिस ने नादिर शाह मर्डर केस के आरोपी शूटर योगेश को गिरफ्तार किया है, जिसने बाबा सिद्दीकी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम गैंग के बारे में भी कई बातें बताईं।

विज्ञापन
शूटर योगेश दिल्ली के जिम ऑनर मर्डर केस का आरोपी है।

Baba Siddique Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस ने मिलकर हाशिम गैंग के शूटर योगेश को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में योगेश के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने तलाशी के दौरान योगेश के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस बरामद किए। योगेश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मीडिया ने उससे बात की तो उसने बताया कि वह हाशिम गैंग का शार्प शूटर है और इस गैंग को लॉरेंस बिश्नोई ही ऑपरेट करता है। उसने पुलिस और मीडिया को यह भी बताया कि कैसे वह अपराध की दुनिया में आया? उसे बाबा सिद्दीकी के बारे में भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए, लेकिन उसने 12 अक्टूबर को हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या से कोई संबंध नहीं होने का दावा किया है।

 

बाबा सिद्दीकी के बारे में यह सब बोला योगेश

योगेश ने मीडिया को बताया कि बाबा सिद्दीकी अच्छा इंसान नहीं था। इसलिए वह मारा गया। उसके ऊपर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगा हुआ था। उसके दाऊद इब्राहिम से भी कनेक्शन थे। जब लोग ऐसे बड़े लोगों से जुड़ जाते हैं तो कुछ न कुछ तो होता ही है। सिद्दीकी के साथ भी वहीं हुआ। जो कोई भी हमारे रास्ते में आएगा और कुछ गलत करेगा, उसे परिणाम भुगतने होंगे। अपराध करने से पहले रेकी किए जाने के सवाल पर योगेश ने कहा कि आजकल इंटरनेट पर हर किसी के बारे में हर तरह की जानकारी मिल जाती है। किसी को पैसे के लिए टारगेट नहीं किया जाता, सिर्फ भाईचारा निभाते हुए हम यह काम करते हैं।

विज्ञापन

 

क्राइम की दुनिया में कैसे हुई एंट्री?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, योगेश ने मीडिया के बताया कि पुलिस के कारण वह क्राइम की दुनिया में आया। वह गरीब परिवार है, लेकिन पुलिस वाले किसी के भी कहने पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर देते थे। दबंगों से लड़ते-लड़ते वह इस दुनिया में आ गया। वह हाशिम बाबा गैंग का मेंबर है, जिसका ऑपरेटर लॉरेंस बिश्नोई है। उसका गैंग इतना बड़ा है कि कोई सोच भी नहीं सकता।

नादिर शाह मर्डर केस में गिरफ्तारी

बता दें कि दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक नादिर शाह मर्डर केस में उसे दबोचा गया है। वह वारदात अंजाम देने के बाद फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस हत्याकांड के बारे में पूछने पर योगेश ने दावा किया कि उसका किसी से सीधा कॉन्टैक्ट नहीं हुआ था। दिल्ली में दोस्तों के जरिए उसे हायर किया गया था और काम सौंपा गया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola