'भारत के आगे नहीं टिक पाएगा पाकिस्तान', बाबा रामदेव ने बताया फ्यूचर प्लान

Pahalgam Attack: बाबा रामदेव ने हाल ही में लाहौर में गुरुकुल स्थापित करने की बात कही है। उनके ऐसा कहने के पीछे कारण पाकिस्तान और भारत के बीच बनी नाजुक स्थिति है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। उनके इस बयान से साफ जाहिर है कि भारत से जंग करने के लिए पाकिस्तान समर्थ नहीं है।

baba ramdev (8)
विज्ञापन

Pahalgam Attack: रविवार को पत्रकारों से बातचीत में बाबा रामदेव ने एक भविष्यवाणी की है, जिसमें वह कहते हैं कि पाकिस्तान भारत के सामने जंग होने पर 4 दिन भी टिक नहीं पाएगा। इसके बाद वहां गुरुकुल खोलने होंगे। बाबा रामदेव कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते अब और कड़वे हो गए हैं। सीमा पर तनाव भी बढ़ गया है। वे कहते हैं कि परमाणु शक्ति होने के बाद भी पाकिस्तान कभी भी भारत से जीत नहीं पाएगा क्योंकि वह अपनी आंतरिक राजनीति के चलते पहले से ही कमजोर है।

4 दिन भी नहीं टिकेगा पाकिस्तान

ANI के अनुसार, बाबा रामदेव कहते हैं कि पाकिस्तान अपने आप ही जंग हार जाएगा। बलूचिस्तान में रहने वाले पश्तूनी आजादी की मांग कर रहे हैं, वहीं कश्मीर हमले के बाद पीओके में हालात नाजुक हैं। अगर युद्ध होता है तो पाकिस्तान भारत के सामने 4 दिन भी खड़ा नहीं हो पाएगा। आगे वे कहते हैं कि मुझे लगता है कि कुछ दिनों में हमें गुरुकुल लाहौर और कराची में खोलने पड़ सकते हैं।

Advertisment

पाकिस्तान कितना तैयार?

खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की सेना तोपखाने के गोला-बारूद की कमी का गंभीर रूप से सामना कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के पास अभी हाई इंटेंस वॉर में आमना-सामना करने के लिए जो गोला-बारूद मौजूद है, वह सिर्फ भारत के सामने 96 घंटे ही टिकने लायक है। यह चिंताजनक कमी कथित तौर पर देश के सैन्य नेतृत्व के भीतर एक केंद्रीय मुद्दा बन गई है और रिपोर्टेस के मुताबिक, 2 मई को आयोजित विशेष कोर कमांडरों के सम्मेलन में इस पर गंभीरता से चर्चा भी की गई थी।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बताया है कि भारत सशस्त्र बलों के साथ जंग के लिए तैयार है। देश पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। दिल्ली में एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह बोले कि वे जानते हैं प्रधानमंत्री और उनकी कार्यशैली क्या है। भाजपा के वरिष्ठ नेता आश्वासन देते हुए कहते हैं कि प्रधानमंत्री जो चाहते हैं, वह निश्चित ही होगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ