Ayodhya Uttar Pradesh Ram Mandir Pran Pratistha Inauguration Program: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का सभी इंतजार कर रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों के बीच वहां जाने वाले लोगों के सामने यातायात के साधन चुनने का सवाल है। यह कि राम मंदिर के समारोह में हवाई मार्ग से जाएं, रेलमार्ग से जाएं या सड़क मार्ग से जाएं। कौन ज्यादा सुविधाजनक रहेगा और पैसे भी कम लगेगें। अयोध्या को देखने के लिए लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। आईये हम आपको बता दें कि राम मंदिर कैसे पहुंचा जा सकता है। अगर आप अयोध्या जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसे जरूर जान लें।
यूपी का अयोध्या राजधानी लखनऊ से 134 किलोमीटर दूर है। यहां ट्रेन, बस और प्लेन तीनों साधनों से पहुंचा जा सकता है। यह इस बात पर निर्भर है कि आप अयोध्या से कितना दूर रहते हैं और आपका बजट कितना है। अगर आप ज्यादा दूर रहते हैं और किराया चुकाने में समर्थ हैं तो आपके लिए हवाई मार्ग ही बेहतर होगा। अयोध्या के आसपास के लोग सड़क मार्ग का विकल्प चुन सकते हैं जबकि औसत दूरी पर रहने वाले लोगों के लिए रेलमार्ग ज्यादा सही रहेगा।
ये भी पढ़ें-शाहरुख खान और मेसी को क्यों बिहार में मुजफ्फरपुर के उपभोक्ता फोरम से जारी हुआ समन, क्या है मामला?
स्पाइसजेट की स्पेशल फ्लाइट
दिल्ली से अयोध्या के लिए 21 जनवरी को स्पाइसजेट की स्पेशल फ्लाइट्स जाने वाली हैं। इसके पहले अयोध्या में एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी कर चुके हैं, जिसका नाम महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इससे देश के अलग-अलग कोनों से रामनगरी की कनेक्टिविटी बहुत आसान हो गई है। इस एयरपोर्ट की क्षमता सालाना 10 लाख यात्रियों की है। इंडिगो ने अहमदाबाद और अयोध्या के बीच उड़ान सेवा शुरू की है जो हफ्ते में सिर्फ 3 दिन हो होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अयोध्या के लिए दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों से फ्लाइट संचालित करने वाला है।
उत्तराखंड से सीधी बस सेवा
वहीं उत्तराखंड सरकार द्वारा धार्मिक नगरी हरिद्वार और ऋषिकेश से भी अयोध्या के लिए सीधी बस सेवाएं शुरू की गईं हैं। इसका किराया 970 रुपये रखा गया है। यह बस ऋषिकेश से शाम 7 बजे चलेगी और हरिद्वार में 8 बजकर 30 मिनट पर मिलेगी।
कहां से करें टिकट बुक
बता दें कि कोरोना की वजह से इस समय केवल सीमित संख्या में ही लोग रामलला के दर्शन कर पाएंगे। दर्शन के लिए आप श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं। ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए बता दें कि अयोध्या रेलवे स्टेशन से राम मंदिर सिर्फ 6 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप यूपी में रहते हैं तो यहां के अलग-अलग शहरों से आसानी से अयोध्या के लिए बसें मिल जाती हैं।
प्रमुख शहरों से अयोध्या की दूरी
यूपी की राजधानी लखनऊ से अयोध्या की दूरी सिर्फ 134 किलोमीटर है, वाराणसी से 200 किलोमीटर है, इलाहाबाद से 160 किलोमीटर है और गोरखपुर से 140 किलोमीटर है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अयोध्या की दूरी 636 किलोमीटर है। अयोध्या का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट लखनऊ एयरपोर्ट है। गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज एयरपोर्ट भी अयोध्या से नजदीक हैं।
ये भी पढ़ें-Explainer: अटल सेतु का रियल एस्टेट सेक्टर पर क्या पड़ेगा असर, प्रॉपर्टी की कीमतें कितनी बढ़ेंगी?
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
23 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
2 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines