Ayodhya real estate price hike: अयोध्या में श्री राम मंदिर के चलते प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। यहां होटल, सोसायटी, रिजॉर्ट और फ्लैट धड़ल्ले से बनाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर को देखते हुए अयोध्या और उसके आसपास कई किलोमीटर के दायरे में बिल्डरों ने यहां प्राइवेट जमीन खरीद ली है। इसके अलावा कुछ बड़े प्लेयर सरकार से जमीन आवंटन के लिए संपर्क में है।
अयोध्या बना बड़ा टूरिस्ट हब
देशभर में बैठे बिल्डर और आम जनता के लोगों में यह सवाल है की क्या अयोध्या में निवेश करने का यह सही समय है? इस पर रियल एस्टेट एक्स्पर्ट कहते हैं कि आने वाले समय में अयोध्या बड़ा टूरिस्ट हब होगा। यहां दुकान, प्लैट, होटल किसी भी बिजनेस में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। फिलहाल यहां लगातार जमीनों के रेट आसमान छू रहे हैं। प्रॉपर्टी में बड़ा बूम पहले ही आ चुका है। अब निवेश करने वाले काफी लेट हो चुके हैं। फिर भी यहां अभी कई मौके बाकी हैं।
22 जनवरी के बाद अयोध्या में रोजाना करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश टूरिज्म के आंकड़े बताते हैं कि साल 2021 में अयोध्या में कुल करीब 3.25 लाख पर्यटक पहुंचे थे। साल 2022 में यह संख्या तकरीबन 85 फीसदी बढ़कर 2.39 करोड़ पहुंच गई। साल 2023 में यह संख्या 3.5 करोड़ रही। अब इस संख्या के और बढ़ने का अनुमान है। यूपी सरकार के अनुसार 22 जनवरी के बाद अयोध्या में रोजाना करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
प्रॉपर्टी के रेट 4 से 10 गुना तक बढ़ गए हैं
रियल एस्टेट एक्सपर्ट कहते हैं कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग आने से यहां उनके रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट समेत अन्य सभी व्यवस्था करनी होगी। पिछले कुछ सालों में अयोध्या में अलग-अलग जगह प्रॉपर्टी के रेट 4 से 10 गुना तक बढ़ गए हैं। यहां अयोध्या के चौदह कोसी परिक्रमा, रिंग रोड और लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग के आसपास विभिन्न टाउनशिप और होटल आदि का निर्माण की योजना है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
2 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
4 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
4 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
6 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
6 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines