---विज्ञापन---

देश angle-right

Ayodhya Ram Mandir से प्रॉपर्टी की कीमतों में 10 गुना उछाल, क्या यह अयोध्या में निवेश का सही समय? 

Ayodhya real estate price hike: अयोध्या के चौदह कोसी परिक्रमा, रिंग रोड और लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग के आसपास विभिन्न टाउनशिप और होटल आदि के निर्माण की योजना है। 

---विज्ञापन---

Ayodhya real estate price hike: अयोध्या में श्री राम मंदिर के चलते प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। यहां होटल, सोसायटी, रिजॉर्ट और फ्लैट धड़ल्ले से बनाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर को देखते हुए अयोध्या और उसके आसपास कई किलोमीटर के दायरे में बिल्डरों ने यहां प्राइवेट जमीन खरीद ली है। इसके अलावा कुछ बड़े प्लेयर सरकार से जमीन आवंटन के लिए संपर्क में है।

अयोध्या बना बड़ा टूरिस्ट हब

देशभर में बैठे बिल्डर और आम जनता के लोगों में यह सवाल है की क्या अयोध्या में निवेश करने का यह सही समय है? इस पर रियल एस्टेट एक्स्पर्ट कहते हैं कि आने वाले समय में अयोध्या बड़ा टूरिस्ट हब होगा। यहां दुकान, प्लैट, होटल किसी भी बिजनेस में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। फिलहाल यहां लगातार जमीनों के रेट आसमान छू रहे हैं। प्रॉपर्टी में बड़ा बूम पहले ही आ चुका है। अब निवेश करने वाले काफी लेट हो चुके हैं। फिर भी यहां अभी कई मौके बाकी हैं।

---विज्ञापन---

22 जनवरी के बाद अयोध्या में रोजाना करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान 

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश टूरिज्म के आंकड़े बताते हैं कि साल 2021 में अयोध्या में कुल करीब 3.25 लाख पर्यटक पहुंचे थे। साल 2022 में यह संख्या तकरीबन 85 फीसदी बढ़कर 2.39 करोड़ पहुंच गई। साल 2023 में यह संख्या 3.5 करोड़ रही। अब इस संख्या के और बढ़ने का अनुमान है। यूपी सरकार के अनुसार 22 जनवरी के बाद अयोध्या में रोजाना करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

प्रॉपर्टी के रेट 4 से 10 गुना तक बढ़ गए हैं

रियल एस्टेट एक्सपर्ट कहते हैं कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग आने से यहां उनके रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट समेत अन्य सभी व्यवस्था करनी होगी। पिछले कुछ सालों में अयोध्या में अलग-अलग जगह प्रॉपर्टी के रेट 4 से 10 गुना तक बढ़ गए हैं। यहां अयोध्या के चौदह कोसी परिक्रमा, रिंग रोड और लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग के आसपास विभिन्न टाउनशिप और होटल आदि का निर्माण की योजना है।

First published on: Jan 21, 2024 02:43 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola